AdvertisementPunjab Government
JalandharMeharchand Polytechnic College के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने इस विषय पर...

Meharchand Polytechnic College के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने इस विषय पर रखा सेमिनार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने ‘विद्यार्थी जीवन की सर्वोत्तम जीवनशैली’ (Best Practices Of Living A Student Life) विषय पर एक खास सेमिनार रखा। इस सेमिनार के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया। बता दें कि कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के द्वारा काफी समय से मंथन नाम का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वो सेमिनार के जरिए अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हैं। इसके अलावा वो समय-समय पर विद्यार्थियों के छोटे-छोटे ग्रूप्स के साथ मुलाकात और चर्चा भी करते हैं।

इन ग्रूप्स में विद्यार्थी उनको एक मार्गदर्शक और दोस्त के तौर पर देखते हुए अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं। इस बार प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने मंथन कार्यक्रम को लंच एंड लर्न यानी की भोजन के दौरान सीखने की गतिविधि के तौर पर आयोजित किया ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इसमें जुड़ पाएं। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए एक उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि अंगूर से अमृत भी बनता है और शराब भी यह हमारी ऊपर निर्भर है कि हम जीवन में क्या चाहते हैं और हमारा लक्ष्य क्या है। उन्होंने विद्यार्थियों को महान व्यक्तित्वों की जीवनियां पढ़ने के लिए भी कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि कॉलेज की लाइब्रेरी में 5,000 से ज्यादा पुस्तकें मौजूद हैं। इन पुस्तकों को पढ़कर विद्यार्थी अपना मार्गदर्शन कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए जगरुप सिंह ने बताया कि यह से पढ़ने वाले कई पहले विद्यार्थी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता (एस.ई), कार्यकारी अभियंता (एक्सियन, निदेशक, प्रिंसिपल और कई अलग-अलग कंपनियों में उच्च पदों पर बतौर सफल अधिकारी बनकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई पूर्व विद्यार्थी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं।

डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि कॉलेज शिक्षा का मंदिर होता है इसलिए विद्यार्थियों को यहां पर आकर खुशी, उत्साह और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। उन्हें अपने तकनीकी कौशल को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। बातचीत के दौरान विद्यार्थियों को लंच के तौर पर लड्डू और समोसे भी बांटे गए। वहीं विद्यार्थियों को प्रिंसिपल से मार्गदर्शन प्राप्त करने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में अंकुश शर्मा, प्रिंस मदान, कमल कांत, अजय दत्ता, मैडम प्रतिभा, मैड मरिया, मैडम अंजू, मैडम वैष्णवी, मैडम रेणु शर्मा, मैडम नेहा, गोकुल, शिवेश और परमिंदर मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

खुशियां हुई मातम में तबदील:फौजी की सड़क हादसे में मौत….

फरीदाबाद। छांयसा पैतृक गांव हीरापुर के जवान दिनेश वशिष्ठ...

एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स….

नई दिल्ली। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने...

Punjab News: टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में चालक घायल, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

कपूरथलाः फगवाड़ा के गांव पाछटा बिस्त दोबाव नहर के...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर जायजा लेने पहुंचे CP और DC, कल पहुंचेगे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर कल यानी18 अक्टूबर को भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस...

खुशियां हुई मातम में तबदील:फौजी की सड़क हादसे में मौत….

फरीदाबाद। छांयसा पैतृक गांव हीरापुर के जवान दिनेश वशिष्ठ शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। करीब 28 वर्षीय...

Jalandhar News: पार्षद पति और पूर्व पार्षद में हुई हाथापाई, लोगों में रोष, लगाया धरना, देखें वीडियो

मेयर को गले लग रोने लगे पूर्व पार्षद जालंधर, ENS: बाबू लाभ सिंह के वार्ड नंबर 61 में पार्षद मधुबाला...

एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स….

नई दिल्ली। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के 3 प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दम्मम...