AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtयुवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उपेक्षित स्थानों को मनोरंजन...

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उपेक्षित स्थानों को मनोरंजन केंद्रों में बदला जाएगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनाला / चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशे के दुरुपयोग के ख़िलाफ़ अभियान को और मज़बूत करने के उद्देश्य से बरनाला के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने ज़िले के गाँव ढिलवां दखण में दो स्थानों को मनोरंजन सुविधाओं के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं: इनमें बच्चों के लिए खेल का मैदान और गाँववासियों के लिए एक पार्क बनाया जाएगा।

ये निर्देश एक बैठक के दौरान ढिलवां (दक्षिण) गाँव के सरपंच हरविंदर सिंह ख़ालसा द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद दिए गए, उन्होंने बताया कि किस तरह गाँव में सार्वजनिक स्थानों की उपेक्षा एक बड़ी समस्या बन गई है और इन स्थानों को दोबारा उपयोग में लाकर गाँवववासियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है।

मामले पर संज्ञान लेते हुए, डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने तुरंत ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) को निर्देश दिए कि ढिलवां दखण में दोनों स्थानों की सफाई सुनिश्चित की जाए और वहाँ खेल मैदान तथा पार्क विकसित किए जाएँ।

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, पंजाब सरकार नशे के ख़िलाफ़ बहुआयामी रणनीति अपना रही है, इसमें नशा तस्करों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के साथ-साथ नशे की रोकथाम, नशामुक्ति, रिहैबिलिटेशन और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

Punjab News: NRI के घर पर नौजवान ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

मोगा: जिले के बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव...

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार...

हरियाणा में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में PTA का गठन, मुनीश कुमार बने प्रधान

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में अभिभावकों...

Punjab News: NRI के घर पर नौजवान ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

मोगा: जिले के बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव बुध सिंह वाला के एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग...

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एवं सेंट बीर्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्काउटिंग फॉर ऑल’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सेंट बीर्स स्कूल, प्राथमिकताओं में शामिल : दिव्या राणा बददी,सचिन बैंसल: हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, हिमाचल...