AdvertisementPunjab Government
Panchkulaसरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी...

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर के सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 8 सितंबर 2026 को वन विभाग, कालका की शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत के मुताबिक 8 सितंबर की सुबह वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सूरजपुर के सरकारी जंगल में खैर के पेड़ काटकर पिकअप गाड़ी में लकड़ी लाद रहे हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार दो व्यक्ति भाग गए। बाद में जंगल में जांच करने पर खैर के सात पेड़ कटे हुए मिले तथा पिकअप गाड़ी से खैर की लकड़ी के 18 लट्ठे बरामद किए गए।

इस मामले में अमरावती चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह की अगुवाई में संजीव कुमार उर्फ संजू, विशाल उर्फ चीनू, कृष्ण कुमार और रिंकू कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दो लोहे की आरियां भी बरामद की गईं थी। इसके बाद 12 अक्टूबर को पांचवें आरोपी हन्नी पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी जिला पटियाला, पंजाब, हाल निवासी मॉडल टाउन, पिंजौर को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का संदेश: प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जंगलों और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने बिना लाइसेंस वाली बिस्किट व ब्रेड फैक्ट्री पर मारा छापा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने गुरु हर-सहाय में बिस्किट...

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – CM Mann

होशियारपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 154 नए...

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री...

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय...

सरकारी जमीन पर कब्जे कर लाखों रुपये किराया वसूलने का भी लगाया आरोप, देखें वीडियो

दून का विकास देखकर बौखला रही भाजपा - राम कुमार बद्दी: दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने पूर्व विधायक की...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने बिना लाइसेंस वाली बिस्किट व ब्रेड फैक्ट्री पर मारा छापा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने गुरु हर-सहाय में बिस्किट और ब्रेड बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच...

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – CM Mann

होशियारपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए, जिससे राज्य में...

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी...