लुधियानाः सेक्टर 32 में स्थित रोशन वैष्णों ढाबे पर ग्लाडा अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई। दरअसल, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 के सामने स्थित ग्लाडा ग्राउंड में रोशन वैष्णो ढाबा द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। दरअसल, अवैध कब्जों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं रोशन ढाबाल मालिक अजय ने कहाकि बारिश होेने के कारण उनके द्वारा कुछ अवैध शैड डाली गई थी।
उन्होंने कहा कि वह खाने में बरसाती खाने के बचने के लिए शैड डाला गया था, लेकिन आज गलाडा अधिकारियों ने गलत करार देते हुए इसे धवस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी कर दिया जाता तो वह खुद भी शैड को हटा देते, लेकिन बिना नोटिस जारी करके आज अधिकारियों द्वारा शैड को हटाया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि अधिकारी इस तरह की कार्रवाई अन्य जगहों पर करें, जिस तरह उनके ढाबे से अवैध कब्जे को लेकर शैड हटाई गई है।
