जालंधर, ENS: मां की बेअदबी को लेकर शिवसेना द्वारा पुलिस कमिशनर दफ्तर में डीपीस मनप्रीत सिंह ढिल्लों को मांग पत्र सौंपा गया। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब प्रभारी सुनील ने कहाकि वह सोशल मीडिया पेज चला रहा था। इस दौरान सोशल मीडिया पर देखा कि राधा नाम की आईडी से महिला ने मां का स्वरूप धारण करके सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डाली हुई थी। ऐसे में महिला सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए बेअदबी कर रही है।
नवरात्र के दिनों पर मां की बेअदबी को बर्दाशत नहीं किया जाएंगा। ऐसे में प्रशासन ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं महिला के साथ बातचीत की रिकार्डिंग भी सामने आई है। जिसमें राधा नामक महिला से सोशल मीडिया पर मां के स्वरूप पर खुद की तस्वीर चश्मा लगाकर पोस्ट करने के बारे में पूछा गया तो महिला ने कहाकि पता नहीं मैंने तो पोस्ट बना दी थी।
जिसके बाद पूछा गया कि वह मां की तुलना खुद से कर रही हो तो महिला ने तस्वीर हटाने का आश्वासन दिया। महिला ने माना कि उसने पोस्ट बनाई थी और उससे गलती हो गई। ऐसे में वह पोस्ट हो हटा देंगी। बताया जा रहा हैकि महिला बस्तीयाद इलाके की रहने वाली है। इस दौरान मां की बेअदबी करने को लेकर पूछा गया तो वह कहने लगी कि वह खुद माता को मानती है और उससे गलती हो गई। ऐसे में वह फोन पर माफी मांगने लगी। जिसके बाद उससे रहने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह बस्ती अड्डे की रहने वाली है और उससे गलती हो गई है। ऐसे में वह पोस्ट को हटा देंगी।
