AdvertisementPunjab Government
PathankotPunjab News: 2 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: 2 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान पुलिस पार्टी ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। 12 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस पार्टी गश्त व संदिग्ध तत्वों की चेकिंग के संबंध में मौजूद थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया गया। जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली, पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी गांव मुतफरका, थाना तारागढ़ व मलकीत सिंह उर्फ अमनदीप सिंह, पुत्र शमी सिंह, निवासी गांव कटोचियां, थाना सदर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली के कब्जे से 2.378 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना सदर पठानकोट में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 81, दिनांक 12-10-2026, धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गुरप्रीत सिंह पर पहले भी दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

रिमांड लेकर खंगाला जाएगा बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। रिमांड के दौरान पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि नशे के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

‘आप’ सरकार किसानों के बकाया मसले विधान सभा में जोरदार ढंग से उठाएगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: किसान समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए...

शिक्षा यूनियनों की प्रमुख मांगें पहले ही अंतिम चरण में: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: राज्य के मुलाजिमों की चिंताओं को दूर करने...

आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की हर जायज मांग का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण को विशेष...

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कपूरथला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि हमारी सरकार नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े होने के...

‘आप’ सरकार किसानों के बकाया मसले विधान सभा में जोरदार ढंग से उठाएगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: किसान समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब सरकार के मंत्रियों के समूह और जोगिंदर सिंह उगराहां...

शिक्षा यूनियनों की प्रमुख मांगें पहले ही अंतिम चरण में: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: राज्य के मुलाजिमों की चिंताओं को दूर करने के लिए भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए,...