पठानकोट: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सृजल गुप्ता की पहल पर जिले में टेडएक्स कैलेडोनियन अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें यूरोप के अलग-अलग देशों के नेताओ सहित कई लोग शामिल हुए। इस सेमिनार में जहां अलग-अलग विषयों पर चर्चा की गई। वहीं अलग-अलग देशो के नेताओं ने लोकतंत्र पर भी चर्चा की जिस में भारत अपनी एहम भूमिका निभाता है। भारत शान्ति प्रिये देश है जिसे दूसरे देशों में भी शांति बनाए रखने के लिए अपनी भूमिका निभाने की बात कही गई। जिन देशों में जंग छिड़ी है वहां पर शांति बनाए रखने में भारत अपनी एहम भूमिका निभा सकता है।
इस बारे में बात करते हुए इस प्रोग्राम को करवा रहे सृजल गुप्ता ने बताया कि आज अलग-अलग देश से नेत यहां पर चर्चा पर पहुंचे हैं। प्रोग्राम को करवाने का उनका मकसद है कि नौजवान को रोजगार मिल सके ओर पठानकोट का नाम पूरे विश्व में पहुंचाना है। यहां के नोजवानों को रोजगार के लिए ताकि बाहर न जाना पड़े ये उनका मकसद है।
वहीं इस प्रोग्राम में पहुंचे एक्स प्राइम मिनिस्टर ऑफ़ स्लोवाकिया एडुआर्ड हेगर व स्वेन क्लेमेंट लक्जमबर्ग एक राजनेता, उधमी ओर सांसद ने कहा कि भारत एक लोकतंत्र देश है जो कि शांति का पैगाम देने वाला देश है जो कि विश्व मे जो युद्ध हो रहे है उस मे शांति दूत बन सकता है और इन युद्धों को रोकने में अपना योगदान दे सकता है। नोजवानों द्वारा दिये जा रहे धरणो पर स्वेन क्लेमेंट लक्जमबर्ग संसद ने कहा कि डेमोक्रेसी में हर एक को अपनी बात रखने का हक है लेकिन उसके लिए उनका तरीका सही होना चाहिए। हमारे देश में भी धरने चल रहे है हर एक को अपनी बात रखने का अधिकार है।
