AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtराज्यपाल ने ‘विकसित भारत-2047’ के विकास के लिए 100 दिवसीय रोडमैप का...

राज्यपाल ने ‘विकसित भारत-2047’ के विकास के लिए 100 दिवसीय रोडमैप का किया शुभारम्भ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल एवं डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविन्द्र गुप्ता ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार ‘युवाओं के विकास के लिए 100 दिवसीय रोडमैप’ का शुभारम्भ किया। इस रोडमैप का उद्देश्य ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार सृजन तथा टिकाऊ ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देना है।

कुलाधिपति के निर्देशों के अनुरूप तैयार किए गए अंतर-विश्वविद्यालय ‘विकसित भारत टास्क फोर्स’ रोडमैप का उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहित करना, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना तथा विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना है, ताकि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रासंगिकता में सुधार के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विकास में भी योगदान दिया जा सके।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि यह रोडमैप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को प्रतिबिंबित करता है। युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास और उद्यमिता राष्ट्रीय प्रगति के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने बल देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा एवं क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के लिए शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक कौशल और उभरते आर्थिक अवसरों से जोड़ना आवश्यक है।

राज्यपाल ने इस रोडमैप को तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बावेजा तथा उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रोडमैप के प्रभावी क्रियान्वयन से युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे, ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ होगी तथा सतत विकास को गति मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, बागवानी और स्वतंत्रता...

Mai Bhago AFPI की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण

चंडीगढ़: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट' (ए.एफ.पी.आई.) मोहाली...

स्वदेशी से आत्मनिर्भरता का संदेश, केसी ग्रुप में उद्यमिता पर मंथन

पंडोगा में संगोष्ठी, विद्यार्थियों को रोजगार सृजन और भारतीय...

मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, बागवानी और स्वतंत्रता सेनानी विभाग के मंत्री मोहिंदर भगत ने हाल ही में...

Punjab News: विधायक निज्जर ने क्रिकेट और फुटबॉल के लिए बॉक्स स्टेडियम का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

कहा- अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा, 30 नए स्पोर्ट्स ग्राउंड बनाने का लक्ष्य रखा गया  अमृतसरः...

नाबालिग से जुड़े मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग, आयोग अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई के लिए कहा

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार को प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल...

Mai Bhago AFPI की 17 महिला कैडेटों द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण

चंडीगढ़: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट' (ए.एफ.पी.आई.) मोहाली की 17 महिला कैडेटों ने एन.डी.ए. की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण...