AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 4,090 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की जिसमें पंप ऑपरेटर्ज, पैरा फिटर्ज और बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में 100 और स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया जिसके लिए नई योजना तैयार की जाएगी। इन स्कूलों में नई योजना आधारित भर्ती के माध्यम से 3,900 शैक्षणिक और 900 गैर-शैक्षणिक पदों को भरने की भी मंजूरी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य विभाग में आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेडियोग्राफर के 10 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कोषागार, लेखा एवं लॉटरी विभाग में सहायक कोषागार अधिकारी के 18 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में कांगड़ा जिले के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय देहरा में एक मोटर वाहन निरीक्षक और एक कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) का पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। शिमला जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुपवी में एक कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) और एक मल्टी टास्क वर्कर के पद को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने हजारों किसानों को लाभान्वित करने के लिए दुग्ध प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि 3 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर करने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में सरकारी विभागों को अपनी दूध और दुग्ध उत्पादों की आवश्यकताओं की खरीद मिल्कफेड से करने के निर्देश देने का निर्णय लिया गया, ताकि दुग्ध उत्पादकों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध हो सके।

मंत्रिमंडल ने होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके परिवारों के लिए राष्ट्रपति मेधावी सहायता योजना के तहत अचानक उत्पन्न गंभीर संकट, बीमारी या चोट की स्थिति में वित्तीय सहायता राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दी। मृत्यु की स्थिति में एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर...

देश के हालात को लेकर सोनम वांगचुक ने जताई चिंता, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

नई दिल्लीः दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के...

क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूति महिला की मौत का मामला, परिजनों ने एंबुलेंस में शव रखकर किया प्रदर्शन

महिला डॉक्टर को जल्द अरेस्ट कर सस्पेंड और लाइसेंस रद्द की रखी मांग ऊना,सुशील पंडित: ऊना के सरकारी अस्पताल में...

Jalandhar News: पुलिस ने 17 नशा तस्करों को किया काबू, 515 ग्राम हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों...

ऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा : बाइक रेहड़ा पलटने से 3 साल के पोते व दादी की मौत, 6 घायल

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार मंदिर...