AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtतकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। एआई के दौर में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है और उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा के छात्रों, शिक्षण संस्थानों और रोजगार प्रदाताओं को एकीकृत प्रणाली के माध्यम से जोड़कर तकनीकी शिक्षा विभाग ने ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल शुरू किया है। यह अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाना है।

तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल युवाओं और उद्योगों के बीच एक प्रभावी सेतु काम कर रहा है। यह पोर्टल एक व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जहां छात्र अपनी प्रोफाइल, अपनी कौशल क्षमताओं का प्रदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्रों का विवरण अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रोजगार के अवसर, ऑनलाइन आवेदन तथा अपने प्लेसमेंट की स्थिति की निगरानी भी कर सकते हैं।

प्रदेश के युवाओं को वैश्विक तकनीकी दक्षता, कौशल विकास और नवाचार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक्सपोजर विजिट आयोजित करवाए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 30 प्रशिक्षुओं ने कजाकिस्तान के अल्माटी में समाल वाटर बॉटलिंग प्लांट, राखात चॉकलेट फैक्ट्री और ग्रीन मार्केट की कार्य प्रणाली की जानकारी हासिल की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: टेडएक्स कैलेडोनियन सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, देखें वीडियो

पठानकोट: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सृजल गुप्ता की पहल पर...

Lovely Professional University के 21 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्र ने जीवनलीला...

PPCB ने आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय पंजाब प्लास्टिक एक्शन समिट 2026

चंडीगढ़: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने मोहाली स्थित...

Punjab News: टेडएक्स कैलेडोनियन सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, देखें वीडियो

पठानकोट: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सृजल गुप्ता की पहल पर जिले में टेडएक्स कैलेडोनियन अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया।...

शीतलपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की स्थापना से सुदृढ़ होंगी परिवहन सुविधाएं : चौधरी राम कुमार

दून के विधायक ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया बद्दी,सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी...

Lovely Professional University के 21 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्र ने जीवनलीला समाप्त कर ली। 21 वर्षीय छात्र ने निजी पीजी में...

नवरात्रों के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने "खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, हरियाणा" को निर्देश दिए हैं...