AdvertisementPunjab Government
Nationalक्या अब CJP नहीं करेगी कोई प्रदर्शन, Bond Sign करने के दावों...

क्या अब CJP नहीं करेगी कोई प्रदर्शन, Bond Sign करने के दावों पर पार्टी ने दी प्रतिक्रिया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि सीजेपी की नेता ने कोई भी बॉन्ड साइन नहीं किया है। बॉन्ड साइन करने के दावों को उन्होने झूठा बताया। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सीजेपी ने लिखा कि – ‘सीजेपी के किसी भी नेता ने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया जिसमें यह बोला गया हो कि वो अब और विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। बॉन्ड में शांति भंग न करने की बात भी कही गई है परंतु शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होना एक संवैधानिक अधिकार है इससे कोई भी शांति भंग नहीं होती है’।

सीजेपी ने दावों का किया खंडन

सुबह ही दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद उन्होंने डिटेंशन से छोड़ दिया गया। उन्होंने कोर्ट में शांति भंग न करने से जुड़ा एक बॉन्ड भरा है इस पर भी कई तरह के कयास सामने आ रहे हैं। दावा यह किया जा रहा है कि भविष्य में अब ये लोग आंदोलन या प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे परंतु अब इन आरोपों पर सीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे जुड़ी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सीजेपी ने खंडन किया है।

सौरव दास ने मौलिक अधिकारों को लेकर उठाए सवाल

डिटेंशन के बाद बाहर आए सौरव दीपके, आशुतोष रांका, रत्ना सिहं समेत कई लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनको एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आशुतोष से लेकर सौरव दास ने सरकार और दिल्ली पुलिस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने यह सवाल भी उठाए कि देश की अदालतों ने तुरंत एक्शन क्यों नहीं लिए। वहीं सौरव दास ने अधिकारों के हनन के लेकर भी सवाल उठाए। आशुतोष ने ज्ञानेश कुमार के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बचाने का अर्थ यही है कि राजा की जान इस समय तोते में अटकी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र...

शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पुनर्निर्मित मंदिर में की...

Jalandhar News: Birthday Party में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग...

हिमाचल पुलिस में LHC संदीप सिंह बने ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’

जुन्गा स्थित प्रथम HPAP बटालियन में उत्कृष्ट सेवाओं के...

क्या नहीं हुआ Premanand Maharaj का जन्म? शिष्य के सवाल का वृंदावन के संत ने दिया जवाब

धर्म: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इन...

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। एआई के दौर...

शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पुनर्निर्मित मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ऊना,सुशील पंडित:...

Jalandhar News: Birthday Party में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां, पार्टी में की गई...

हिमाचल पुलिस में LHC संदीप सिंह बने ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’

जुन्गा स्थित प्रथम HPAP बटालियन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान ऊना ,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना...