AdvertisementPunjab Government
Unaशीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की...

शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पुनर्निर्मित मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के इसपुर स्थित पुनर्निर्मित शीतला माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन प्रथम ज्योति प्रज्ज्वलित की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंदिर के पुजारी बाल कृष्ण ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद आरती की गई। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने मंदिर में उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। मंदिर परिसर में स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बठिंडा अनाज मंडी का दौरा किया

चंडीगढ़/बठिंडा: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

Punjab News: टेडएक्स कैलेडोनियन सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, देखें वीडियो

पठानकोट: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सृजल गुप्ता की पहल पर...

Lovely Professional University के 21 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्र ने जीवनलीला...

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बठिंडा अनाज मंडी का दौरा किया

चंडीगढ़/बठिंडा: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज बठिंडा की अनाज मंडी...

Punjab News: टेडएक्स कैलेडोनियन सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, देखें वीडियो

पठानकोट: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सृजल गुप्ता की पहल पर जिले में टेडएक्स कैलेडोनियन अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया।...

शीतलपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की स्थापना से सुदृढ़ होंगी परिवहन सुविधाएं : चौधरी राम कुमार

दून के विधायक ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया बद्दी,सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी...

Lovely Professional University के 21 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्र ने जीवनलीला समाप्त कर ली। 21 वर्षीय छात्र ने निजी पीजी में...