AdvertisementPunjab Government
Unaक्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूति महिला की मौत का मामला, परिजनों ने एंबुलेंस...

क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूति महिला की मौत का मामला, परिजनों ने एंबुलेंस में शव रखकर किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महिला डॉक्टर को जल्द अरेस्ट कर सस्पेंड और लाइसेंस रद्द की रखी मांग

ऊना,सुशील पंडित: ऊना के सरकारी अस्पताल में पिछले कल एक महिला व उसके नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया था, परिजनों द्वारा पिछले कल भी अस्पताल में भारी प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपित महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर शब को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा था। इसके बाद परिजनों को इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया।

आज महिला का टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों द्वारा एंबुलेंस में शब रखकर ऊना पहुंचते ही रेड लाइट चौक स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया, भारी संख्या में मृतक महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने इकट्ठे होकर जिला प्रशासन और आरोपित महिला डॉक्टर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और महिला डॉक्टर को तुरंत अरेस्ट किए जाने व उसका लाइसेंस रद्द किए जाने और उसको नौकरी से सस्पेंड किए जाने की मांग पर परिजन एडिग रहे ।

करीब दो घंटे तक यह प्रदर्शन जारी रहा ।इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुलिसकर्मी इस पूरे मामले पर परिजनों को उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा देते रहे, लेकिन मृतक महिला के परिजन महिला डॉक्टर को सस्पेंड किए जाने उसका लाइसेंस रद्द किए जाने और उसको तुरंत अरेस्ट किए जाने की मांग पर अड़े रहे, मौके पर पहुंचे अस्पताल के अधिकारियों ने काफी मशक्कत करने के बाद परिजनों को समझाया कि उन्होंने इस मामले में सीनियर अथॉरिटी को तुरंत एक्शन लेने की बात कही है साथ ही पुलिस द्वारा इस मामले में महिला को जल्द अरेस्ट किए जाने का भी भरोसा दिया गया ।

जिसके बाद परिजनों का गुस्सा बड़ी मुश्किल से शांत हुआ। परिजनों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही महिला डॉक्टर को सस्पेंड नहीं किया गया व उसका लाइसेंस रद नहीं किया गया और उसे जल्द अरेस्ट नहीं किया गया तो वह इससे भी उग्र प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

देश के हालात को लेकर सोनम वांगचुक ने जताई चिंता, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

नई दिल्लीः दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के...

Jalandhar News: पुलिस ने 17 नशा तस्करों को किया काबू, 515 ग्राम हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों...

ऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा : बाइक रेहड़ा पलटने से 3 साल के पोते व दादी की मौत, 6 घायल

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार मंदिर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जल शक्ति...