AdvertisementPunjab Government
Unaऊना पुलिस की कार्रवाई: महिलाओं से चेन और सोने की बालियां छीनने...

ऊना पुलिस की कार्रवाई: महिलाओं से चेन और सोने की बालियां छीनने के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संतोषगढ़ और सथोतर की दो वारदातों में एक आरोपी की संलिप्तता आई सामने, दियोली में बालियां छीनने के मामले में दो आरोपी पकड़े

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने महिलाओं से सोने की चेन और बालियां छीनने की तीन वारदातों को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की साइबर सेल, स्पेशल सेल और संबंधित पुलिस थानों की टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों व मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है।

पुलिस के अनुसार, पहली वारदात 3 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना अंब के अंतर्गत सथोतर में हुई थी। यहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला के गले से सोने की चेन सहित सिंगी छीनकर फरार हो गए थे। इसके बाद 5 अक्टूबर को पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत संतोषगढ़ में भी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

तीसरी वारदात की 7 अक्टूबर को पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत दियोली में हुई। यहां स्कूटी सवार दो युवकों ने एक महिला के कानों से सोने की बालियां छीन लीं और स्कूटी सहित फरार हो गए। तीनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू थी।

शामली से एक आरोपी गिरफ्तार, दो वारदातों में संलिप्तता

पुलिस चौकी संतोषगढ़ के प्रभारी एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल और स्पेशल सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए संजय कुमार उर्फ बबलू निवासी गांव अहमदगढ़, डाकघर घिंगहाना, तहसील केहराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) को 10 अक्टूबर को अहमदगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच के दौरान संजय कुमार उर्फ बबलू की सथोतर में 3 अक्टूबर और संतोषगढ़ में 5 अक्टूबर को हुई छीना-झपटी की दोनों वारदातों में संलिप्तता सामने आई है।

दियोली की वारदात में कांगड़ा के दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं, पुलिस थाना गगरेट के प्रभारी एसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सेल और स्पेशल सेल के सहयोग से दियोली में महिला की सोने की बालियां छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 10 अक्टूबर को पंजाब से शिव कुमार निवासी गांव बरनाली, डाकघर घमरूर, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा तथा अनुराग चौधरी निवासी रिड़ी, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस ऊना के अनुसार, तीनों मामलों में आगामी जांच जारी है। आरोपियों से वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

PM Modi ने चेन्नई में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, CM Vijay के साथ किया सफर

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं।...

क्या अब CJP नहीं करेगी कोई प्रदर्शन, Bond Sign करने के दावों पर पार्टी ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस...

IIIT ऊना में 68 विद्यार्थियों ने जाना तकनीकी शिक्षा का संसार, एआई और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति बढ़ी जिज्ञासा

केवी हमीरपुर के विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं का किया दौरा, करियर विकल्पों और आधुनिक तकनीक की बारीकियों को समझा ऊना,सुशील पंडित:...

PM Modi ने चेन्नई में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, CM Vijay के साथ किया सफर

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होने चैन्नई में मेट्रो की नई लाइन का...

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

एक ही स्थान पर होगी ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग की सुविधा, रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित...