AdvertisementPunjab Government
Techक्या भारत में फिर से लॉन्च होगा Orkut? फाउंडर ने दिया यूजर्स...

क्या भारत में फिर से लॉन्च होगा Orkut? फाउंडर ने दिया यूजर्स को Hint!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: सोशल मीडिया पर क्या देखना है किसकी पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और कौन सा ऐसा वीडियो होगा जो लोगों तक पहुंचेगा इसका फैसला काफी हद तक एल्गोरिदम करते हैं परंतु एक ऐसा भी समय था जब इंटरनेट पर दोस्त बनाना, स्कूल-कॉलेज के दोस्तों के साथ दोबारा जुड़ना और लोगों के साथ बात करना सोशल नेटवर्किंग का बहुत बड़ा हिस्सा था। उस दौरान लोग Orkut का बहुत इस्तेमाल करते थे। ऐसे में अब ओरकुट के फाउंडर Orkut Buyukkokten दोबारा से ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरु करने वाले हैं जहां पर लाइक्स और एल्गोरिदम की जगह लोगों के बीच सच्ची दोस्ती और जुड़़ाव पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

क्या फिर से लॉन्च होगा Orkut?

Orkut की वेबसाइट orkut.com पर लोगों को जोड़ने के लिए एक अभियान भी चलाया जा रहा है। इसमें उन लोगों से सपोर्ट मांगा जा रहा है जो एक ऐसे सोशल नेटवर्क की वापसी चाह रहे हैं जहां पर असली लोग जुड़ पाएं। वेबसाइट पर जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, इस पहल के सपोर्ट में 115 देशों के 2.60 लाख से ज्यादा लोग साइन भी कर चुके हैं परंतु अभी तक यह सामने नहीं आया है कि Orkut लॉन्च कब होगा। वहीं बेवसाइट पर लोगों को इस अभियान से जुड़ने और अपना सपोर्ट दर्ज करवाने के लिए भी बोला जा रहा है।

भारत में इसलिए फेमस था Orkut

साल 2006 में Orkut काफी लोकप्रिय होने लगा था। इस प्लेटफॉर्म पर लोग पुराने दोस्तों के साथ जुड़ते थे। क्रिकेट, बॉलीवुड, खेलों सहित अपनी पसंद के मुद्दों पर कम्युनिटी बनाते थे। इसके स्क्रैप्स, टेस्टिमोनियल्स और पर्सनलाइज्ड प्रोफेशनल जैसे फीचर्स ऑनलाइन बातचीत को अलग अंदाज देते थे। जनवरी 24 2004 से शुरु हुए इस प्लेटफॉर्म ने भारत और ब्राजील में बड़ी संख्या में यूजर्स जुटाए हैं। इसके बाद में फेसबुक के बढ़ते कॉम्पीटिशन के बीच में इसकी लोकप्रियता कम हो गई। गूगल ने 2014 में इसको बंद करने की घोषणा भी की गई। इसके बाद सितंबर 2014 को Orkut पूरी तरह से बंद हो गया।

क्या फिर से मिल पाएगा यूजर्स को Orkut जैसा एक्सपीरियंस?

साल 2022 में Orukut एक बार फिर से एक्टिव हुआ था। इसके बाद उसकी वापसी को लेकर भी चर्चाएं चली। अब 2026 में Orkut के फाउंडर ने नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने की कोशिश में लगे हैं जहां दोस्ती, भरोसे और सही बातचीत को प्रेफरेंस मिल पाए हालांकि अभी नए प्लेटफॉर्म की लॉन्च डेट और उसके फीचर्स को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

PM Modi ने चेन्नई में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, CM Vijay के साथ किया सफर

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं।...

ऑस्ट्रेलिया के Matt Renshaw ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, 390 रनों से मारी बाजी

खेल: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच...

PM Modi ने चेन्नई में नई मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन, CM Vijay के साथ किया सफर

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होने चैन्नई में मेट्रो की नई लाइन का...

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

एक ही स्थान पर होगी ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग की सुविधा, रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित...

ऊना पुलिस की कार्रवाई: महिलाओं से चेन और सोने की बालियां छीनने के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

संतोषगढ़ और सथोतर की दो वारदातों में एक आरोपी की संलिप्तता आई सामने, दियोली में बालियां छीनने के मामले...

गले में जमा कफ बना है दिक्कत, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा समस्या में आराम

सेहत: बदलते मौसम में गले में कफ जमना एक आम समस्या है। यह समस्या सर्दी-जुकाम, एलर्जी या फिर सांस...