AdvertisementPunjab Government
Nationalरिहा होने के बाद ध्रुव राठी का आया बयान, आरोप- सुबह 7...

रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का आया बयान, आरोप- सुबह 7 बजे घर से उठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते कहा है कि उन्हें शनिवार सुबह सोते समय गुरुग्राम स्थित उनके घर से उठाकर ले जाया गया और 22 से 23 घंटे तक बैठाकर रखा गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आए राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर हिरासत में लिए जाने की पूरी घटना बताई।

राठी ने वीडियो में कहा कि मैं भारतीय था और रहूंगा। मुझे भारतीय नागरिकों की तरह पूरे अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं और वह इस बारे में अपनी बात रखना चाहते हैं।

ध्रुव राठी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे जब वह सो रहे थे, तब उनकी मां ने दरवाजा खोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में आए पुलिस कर्मियों ने उनकी मां को धक्का दिया और सीधे घर में घुस गए। जिसके बाद वे घर में फैल गए और उनके बेडरूम तक पहुंच गए। राठी ने कहा कि जब उनकी नींद खुली तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि उनके घर में क्या हो रहा है।

राठी ने आरोप लगाया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि मैं इसे हिरासत तब मानता, जब कोई पुलिस की वर्दी में आता और मुझे बताता कि मेरे खिलाफ क्या आरोप है। उनके अनुसार, उस समय घर में उनके माता-पिता भी मौजूद थे।

राठी ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस कर्मियों से उनकी पहचान और कार्रवाई के बारे में पूछा, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें चप्पल पहनने तक का मौका नहीं दिया और पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां उनका और उनके माता-पिता का फोन भी ले लिया गया। राठी के अनुसार उन्हें 22 से 23 घंटे तक बैठाकर रखा गया।

प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे विपक्ष के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। इनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार शामिल हैं। CJP के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को भी हवाई अड्डे से हिरासत में लेने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यदि ध्रुव राठी निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमलों के संबंध में कई प्राथमिकी दर्ज किए जाने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Nepal में पहाड़ गिरने से बाधित हुआ नदी का प्रवाह, रिसाव बढ़ा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें, देखें वीडियो

भैरहवाः गोरखा जिले के चुमनुब्री गांवपालिका-6 स्थित चुम्के खोला...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर बैठक आयोजित, देखें Live

जालंधरः भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर...

Jalandhar News: मौसम के बदले मिजाज से किसानों की बढ़ी चिंता, खुले में रखा धान भीगा

जालंधरः पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई...

बाली हादसे के बाद नुसरत भरूचा ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने बाली में हादसे...

Nepal में पहाड़ गिरने से बाधित हुआ नदी का प्रवाह, रिसाव बढ़ा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें, देखें वीडियो

भैरहवाः गोरखा जिले के चुमनुब्री गांवपालिका-6 स्थित चुम्के खोला में शनिवार की रात सूखा पहाड़ टूटकर बूढ़ीगंडकी में गिर...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर बैठक आयोजित, देखें Live

जालंधरः भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर मंदिर में बैठक का आयोजन भगवान वाल्मीकि अली मोहल्ला धर्मशाला...

Jalandhar News: मौसम के बदले मिजाज से किसानों की बढ़ी चिंता, खुले में रखा धान भीगा

जालंधरः पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने से...

बाली हादसे के बाद नुसरत भरूचा ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने बाली में हादसे में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के बाद पहली...