AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtहिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित की गई। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जीएसटी परिषद द्वारा प्रस्तावित उन सुधारों का स्वागत किया, जिनका उद्देश्य कर प्रणाली को अधिक करदाता-अनुकूल बनाना और अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल करना है।

राज्य सरकार ने छोटे करदाताओं को राहत प्रदान करने वाले प्रस्तावों तथा रक्षा और सीएसडी कैंटीन से संबंधित उपायों का भी स्वागत किया। बैठक में राज्य से संबंधित टोल वसूलने के अधिकार की लीज के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश द्वारा राज्य की टोल संग्रहण व्यवस्था से संबंधित प्रस्तावित जीएसटी छूट का स्वागत किया गया।

पर्वतीय राज्यों की विशेष चिंताओं एवं आवश्यकताओं के समाधान के लिए पर्वतीय राज्यों पर एक मंत्रियों के समूह के गठन की मांग भी दोहराई गई। इसके अतिरिक्त, राज्य ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में रेट इनवर्जन को दूर करने के लिए एपीआई पर कर की दर कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रकार के युक्तिकरण से इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को कम करने, इनपुट टैक्स क्रेडिट के संचय और उससे संबंधित रिफंड दावों को कम करने तथा घरेलू एपीआई विनिर्माण एवं फार्मास्यूटिकल उद्योग को और अधिक प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

एचपीएमसी निदेशक मंडल की 222वीं बैठक आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...