AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtएचपीएमसी निदेशक मंडल की 222वीं बैठक आयोजित

एचपीएमसी निदेशक मंडल की 222वीं बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के निदेशक मंडल की 222वीं बैठक आज राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निगम के विभिन्न ऑपरेशनल, वाणिज्यिक एवं विकासात्मक विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। निदेशक मंडल ने एचपीएमसी को और अधिक सुदृढ़ बनाने, प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए नए एवं व्यापक मार्केट अवसर विकसित करने तथा राज्य के फल उत्पादकों एवं बागवानों को अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को स्वीकृति दी।

यह परियोजना प्रदेश की सेब अर्थव्यवस्था से जुड़े वाणिज्यिक तंत्र को और मजबूत करने के साथ-साथ बागवानी उपज के विविध एवं बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत 8.19 करोड़ रुपये है। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि निगम द्वारा की जा रही डिजिटल पहल का मूल उद्देश्य किसानों एवं बागवानों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के अधिक सुविधा एवं सरल सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही, इन पहलों के माध्यम से एचपीएमसी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, रिकॉर्ड की ट्रेसबिलिटी, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

निदेशक मंडल ने एचपीएमसी के उत्पादों के निर्यात को देश के व्यापक बाजारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक विस्तारित करने के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की। इस दिशा में उपयुक्त बाजारों की पहचान, उत्पादों की प्रभावी ब्रांड पोजिशनिंग, विपणन रणनीति को सुदढ़ करने तथा मार्केटिंग एवं निर्यात संपर्क-संबंध विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...