AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtपोल्ट्री फार्म को प्रोत्साहन दिया जाएगा : Shyam Singh Rana

पोल्ट्री फार्म को प्रोत्साहन दिया जाएगा : Shyam Singh Rana

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण व पशु पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पोल्ट्री फार्म को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। राणा से चंडीगढ़ में पोल्ट्री फैडरेशन ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने आया हुआ था। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित थे।

पशु पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषि, बागवानी तथा मत्स्य पालन के साथ -साथ पोल्ट्री फार्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसानों को अधिक आमदनी हो सके। उन्होंने पोल्ट्री फार्म चलाने के लिए बनाए गए नियमों का सरलीकरण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित करने का विजन रखा है , इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी हरियाणा को “विकसित-हरियाणा” बनाने के लिए किसानों की खातिर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतार रहे हैं।

राणा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पोल्ट्री फार्म को हर हाल में बढ़ावा देगी , इसके लिए बेशक नियमों में बदलाव करना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए पोल्ट्री डेवलपमेंट पॉलिसी भी बनाई जा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...