संभल कर करें सोशल मीडिया का प्रयोग-डा रणेश राणा
बददी,सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंधाला में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन छात्रों को सोशल मीडीया व कैरियर काऊंसिलंग के बारे में जानकारियां दी गई। इस दिन सामाजिक कार्यकर्ता व मिशन रोजगार हिमाचल के प्रांत संयोजक ने छात्रों से सवांद किया। सर्वप्रथम उन्होने छात्रों को प्रिंट मीडीया के इतिहास के बारे में बताया और कहा कि यह आज भी यह सूचनाओ के आदान प्रदान का सबसे विश्वसनीय आधार है।
उन्होने इलैक्ट्रानिक्स मीडीया और सैटेलाईट चैनलों की कार्यप्रणाली के संबंध मे भी जानकारी दी। अंत में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिंया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रणेश राणा छात्रों को सोशल मीडीया के बारे में बताया। उन्होने कहा कि हमें सोशल मीडीया का प्रयोग हमें सोच संभल कर करना चाहिए। बिना सत्यापित व उचित सोर्स से आए कंटेट को भी कभी शेयर नहीं करना चाहिए।
उन्होने बालिकाओं से आहवान किया कि वाे अज्ञात व्यकित के साथ चैटिंग न करें और न ही अपनी जानकारियां उसको शेयर करे। इसके बाद मिशन रोजगार हिमाचल के प्रांत संयोजक डा रणेश राणा ने एनएसएस छात्रों ने कैरियर काऊंसलिंग को लेकर वार्ता की व कहा कि जमा दो के बाद जिस भी फील्ड काे चुनना है सिर्फ और सिर्फ उसी पर फोकस करो कामयाबी आपके कदम अवश्य चूमेगी।
