अप्पर झरलोग पट्टा रोजगार मेले में 110 से ज्यादा युवाओं ने आजमाया अपना भाग्य
जिला हमीरपुर के कई युवाओं को मौके पर मिले ऑफर लेटर
बददी,सचिन बैंसल: मिशन रोजगार हिमाचल के तहत जिला हमीरपुर के अप्पर झरलोग पट्टा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 110 से ज्यादा युवाओं ने भाग लेकर अपना पंजीकरण करवाया। मेले का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता एडवांसड विजन कॉन्सल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड से डायरेक्टर डॉ अमरदीप चंदेल ने किया। इस अवसर पर भांबला क्षेत्र से समाज सेवी पंडित विद्यासागर, कांगड़ा जिला से समाजसेवी संजय शर्मा बड़का भाऊ सहित अन्य भी शामिल रहे।
इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 63 युवाओं को विदेश जाने को चयनित किया गया। कुछ युवाओं का विभिन्न पदों जैसे सिक्योरिटी के लिए चयन किया गया और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। हिमालय जनकल्याण समिति की सीनियर रिक्रूटमेंट अधिकारी डिंपल परमार ने चयनित अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक समय दिया गया है।
इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अश्वनी संख्यान ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी की ओर से युवाओं को विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी का कार्यालय बामटा, बिलासपुर में स्थित है, जहां युवा विदेश में रोजगार से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि डॉ अमरदीप चंदेल ने कहा कि हमीरपुर जिला में आयोजित यह कंपनी का पहला रोजगार पंजीकरण मेला था, जिसमें युवाओं की भागीदारी और उत्साह उम्मीद से बेहतर रहा। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को देश -विदेश में रोजगार के अवसर मिल सकें।
