शिक्षक मनोज चौहान व ममता ठाकुर को किया सम्मानित
बद्दी,सचिन बैंसल:भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की ओर से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिका व भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई। समूह गान में बद्दी इंटरनेशनल स्कूल व भारत को जानों प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवालिक सांईस व सीनियर वर्ग में डीबी पब्लिक स्कूल विजेता रहा। समारोह के मुख्य अतिथि बिरला टैक्सटाईल कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र पटनायक व विशेष अतिथि के रूप में ईएसआई अस्पताल काठा के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुगीत टंडन रहे।
बद्दी के बिरला टैक्सटाईल कंपनी के सभागार में प्रतियोगिता शुरू कराई गई। भारत को जानों प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शिवालिक साईंस स्कूल विजेता, शिवालिक स्कोलर्स स्कूल उप विजेता तथा क्रिसेंट मून स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में डीबी पब्लिक स्कूल विजेता, सीनियर सकेंडरी स्कूल खेड़ा उप विजेता तथा पीसी केंब्रिज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
समूह गान प्रतियोगिता में बद्दी इंटरनेशनल स्कूल विजेता, डीवी पब्लिक स्कूल उपविजेता तथा नव ज्योति स्कूल खरूणी तीसरे स्थान पर रहा। समारोह के मुख्य अतिथि बिरला टैक्सटाईल के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र पटनायक ने विजेता व उपविजेता रहे स्कूलों के बच्चों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आए सभी बच्चों को बिरला कंपनी की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद व नर सेवा नरायण सेवा की ओर से छात्रों के उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे है। इससे बच्चों को मंच पर आने का मौका मिलता है। यहां पर अव्वल रहने वाले छात्र जिला स्तर, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलता है। जहां पर देश के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने का सुनहरा अवसर मिलता है। बिरला कंपनी के एईपी प्रमोद कुमार सिंह, भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव दीप आर्या ने भी विचार रखे।
शिक्षक मनोज चौहान व ममता ठाकुर सम्मानित किए
भारत विकास परिषद व नर सेवा नरायण सेवा की ओर से गुरवंदन कार्यक्रम किया गया जिसमें सिरमौर जिले के दूर दराज क्षेत्र जामना से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से सेवानिवृत हुए शारीरिक प्रवक्ता मनोज चौहान व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दभोटा से सेवानिवृत हुई शारीरिक प्रवक्ता ममता ठाकुर को उपहार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम सपंन्न हुआ।
इस मौके पर भारत विकास परिषद के बद्दी शाखा के अध्यक्ष देवव्रत यादव, रमन कौशल, नीरज गुप्ता, राकेश यादव, सौरभ वास्तव, हितेंद्र तिवारी, सचिन मिन्हास, नर सेवा नरायण सेवा के संयोजक राधा गोविंद मंत्री, कृष्ण कौशल, सहायक निदेशक क्षेरिंग सैंपल, भागा राम सैणी, डा. अक्षत कुमार सिंह, रणजीत सिंह, निर्मल सिंह, दीपक ठाकुर समेत दो दर्जन स्कूलों के बच्चे व उनके शिक्षक मौजूद रहे।
