AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा कला परिषद करेगी सांझी उत्सव, होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

हरियाणा कला परिषद करेगी सांझी उत्सव, होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ: राज्य स्तरीय छठा सांझी उत्सव-2026 का आयोजन कुरूक्षेत्र में 10 से 19 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस सांझी उत्सव में हरियाणा के अलग-अलग कोनों से लुप्त होती सांझी कला को बचाने के लिए सैंकड़ों महिलाएं भाग लेंगी।

हरियाणा कला परिषद के वाईस चेयरमैन महेश जोशी ने बताया कि सांझी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को अमावस्या के दिन विरासत में सांझी प्रतिभागियों द्वारा सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सांझी लगाई जाएंगी। इसके पश्चात सांय साढ़े चार बजे हरियाणा कला परिषद की ओर से सांझी उत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

चेयरमैन महेश जोशी ने बताया कि सांझी को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक हरियाणवी कलाकार भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में सांझी के गीतों के साथ-साथ हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इसके साथ ही हरियाणा के लोकरंग की विशेष प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

सांझी हरियाणा के ग्रामीण समाज में महिलाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ी रही है। महिलाएं अपने घरों और दीवारों पर सांझी के माध्यम से विभिन्न आकृतियों, प्रतीकों और पारंपरिक अलंकरणों का निर्माण करती रही हैं। इसमें स्थानीय सामग्री और पारंपरिक तकनीकों का प्रयोग इसकी विशेष पहचान है। सांझी प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

कैलाशनगर नकड़ोह में 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार होने...

भरवाई में 2.77 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिव मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर...

मोहिंदर भगत ने पंजाब कोल्ड स्टोरेज मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की अहम बैठक

चंडीगढ़: बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में पंजाब...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि खनन विभाग और पुलिस की...

कैलाशनगर नकड़ोह में 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार होने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध...

भरवाई में 2.77 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिव मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...