जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरु होते ही मिलावटखोरी के मामले सामने आने लगे। वहीं पुलिस ने भारी मात्रा में देसी घी और रिफांइड बरामद किया। दरअसल, सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकेबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोका था। जिसके बाद उन्होंने सेहत विभाग को सूचना दी। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने कहाकि उनकी टीम ने जंडू सिंघा रोड पर नाकेबंदी की हुई थी।

इस दौरान जब टीम ने एक गाड़ी रोक कर सामान की जांच की गई। ऐसे में गाड़ी में देसी घी और रिफाइंड के टीन संदिग्ध लगे। जिसके बाद सेहत विभाग की टीम को सूचना दी और गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया।
सेहत विभाग की टीम द्वारा देसी घी और रिफाइंड के सैंपल भर लिए गए है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में देसी घी और रिफाइंड नकली आंका जा रहा था।
जिसके बाद गाड़ी चालक व्यक्ति को राउंडअप किया गया। जिसकी पहचान मुकेश कुमार पुत्र बिंदरपाल उर्फ इन्द्रपाल वासी गांव बुर्ज ढिलवां मानसा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकेश कुमार पर पहले भी के नकली देसी घी सप्लाई करने का मामला दर्ज है। इस मामले मे पुलिस ने मुकेश के नौकर को पकड़ा था। बताया जा रहा है कि पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने 250 किलो देसी घी और 35 टीन रिफाइंड के बरामद किए है।
मिली जानकारी के अनुसार कि नकली देसी घी और रिफाइंड बेचकर लोगों की सेहत से मुकेश काफी समय से कर रहा था। सेहत विभाग ने त्यौहारी सीजन में पहले भी नकली पनीर और खोया बरामद किया जा चुका है। लगातार पुलिस और सेहत विभाग की टीम नकली खाद्य पदार्थ बरामद कर चुकी है। वहीं सेहत विभाग के अधिकारी ने कहाकि सेंपल भर लिए गए है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद मुकेश के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
