AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: 'Heart Attack Paratha' वाले वीर दविंदर को मिली थ्रेट कॉल,...

Jalandhar News: ‘Heart Attack Paratha’ वाले वीर दविंदर को मिली थ्रेट कॉल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कॉमेडियन कपिल शर्मा सहित कई सेलिब्रिटी को पराठे खिलाने वाले हार्ट अटैक पराठे वाले वीर दविंदर सिंह को ग्रुप बनाकर परेशान किया जा रहा है और लॉरेंस बिशनोई के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इस घटना को लेकर वीर दविंदर ने डीजीपी और पुलिस कमिशनर को ऑनलाइन शिकायत दे दी है। वहीं कुछ रिकार्डिंग और नंबर भी वीर दविंदर ने जारी किए है, जिसमें नौजवान बस्ती इलाके का खुद को बता रहे है। जिसके बाद उसे परेशान कर रहे है। वहीं अन्य वीडियो में वीर दविंदर ने दिखाया कि उन्हें बार-बार फोन करके परेशान किया जा रहा है।

जिसमें 30 लोगों का एक ग्रुप है, जिसमें वह ग्रुप कॉल करके वीर दविंदर को परेशान कर रहे है। वीर दविंदर ने कहा कि उसे एक माह से ग्रुप कॉल के जरिए थ्रेट कॉल आई थी। नौजवानों द्वारा लगातार उन्हें फोन करके परेशान किया जा रहा है। वीर दविंदर ने कहा कि वह पुलिस कमिशनर को शिकायत दे चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीर दविंदर का आरोप है कि नौजवानों द्वारा लॉरेंस बिशनोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकी, बेअदबी का पर्चा दर्ज करने की धमकियां दी गई।

हालांकि नौजवानों ने कोई पैसों की मांग नहीं की। 27 दिनों से पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि नौजवानों द्वारा लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद वह पुलिस कमिशनर दफ्तर पहुंचे, जहां सीपी सतिंदर सिंह ने उनकी बात सुनी, लेकिन अभी तक इसका हल नहीं किया गया। वह कई अधिकारियों के पास जा चुके है। इस दौरान पुलिस अधिकारी मनप्रीत के पास भी शिकायत लेकर गए थे। ऐसे में आज डीजीपी गौरव यादव को ऑनलाइन शिकायत दी है। दविंदर ने कहा कि 4 से 5 दिन पहले भी नौजवानों द्वारा उन्हें फोन किया और पर्चे दर्ज करने की धमकी दी। ऐसे में वीर दविंदर ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College में आयोजित किया गया Quiz Competition

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता...

नौजवान को नशेड़ियों का विरोध करना पड़ा महंगा, लाठी डंडो से किया हमला, देखें वीडियो

सोहनाः गुरुग्राम के सोहना पठानवाड़ा में युवक को नशेड़ियों...

ICC Ranking में छाए श्रेयस अय्यर, टी-20 मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर बने स्टार

खेल: आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार, भारतीय क्रिकेट...

Punjab News: BJP सासंद तरुण चुघ के घर के बाहर AAP नेताओं का प्रदर्शन, देखे वीडियो

अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शिविर कार्यालय...

Meharchand Polytechnic College में आयोजित किया गया Quiz Competition

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेड रिबन क्लब के...

Jalandhar News: बैंक से पैसे लेकर जा रही महिला से 20 हजार लूटकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के साथ देहात में चोरी और स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं...

नौजवान को नशेड़ियों का विरोध करना पड़ा महंगा, लाठी डंडो से किया हमला, देखें वीडियो

सोहनाः गुरुग्राम के सोहना पठानवाड़ा में युवक को नशेड़ियों का विरोध करना भारी पड़ गया। दरअसल, नशेड़ी युवकों ने...

ICC Ranking में छाए श्रेयस अय्यर, टी-20 मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर बने स्टार

खेल: आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार, भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों की अलग-अलग तस्वीरें दिखी है। वेस्टइंडीज के...