AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: नशे में धुत्त ASI पर गिरी गाज, हुआ सस्पेंड

Jalandhar News: नशे में धुत्त ASI पर गिरी गाज, हुआ सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी वाहन और तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी इतने नशे में थे कि उनसे गाड़ी भी ठीक से नियंत्रित नहीं हो रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। इससे एक गाड़ी का टायर फट गया।

जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को नीचे उतरने के लिए कहा तो वे अंदर ही बैठे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल फोन निकाले और पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। शुरू हुई पुलिस जांच में संबंधित कर्मचारी की पहचान एएसआई गुरसिंदर सिंह के रूप में हुई, जो पुलिस लाइन जालंधर से नेशनल हाईवे भोगपुर पर रिकवरी वैन पर ड्यूटी कर रहा था।

आरोप की पुष्टि के लिए एएसआई गुरसिंदर सिंह का सिविल अस्पताल काला बकरा में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार वह शराब के नशे के प्रभाव में पाया गया। मामले की जानकारी एसएसपी, जिला जालंधर (देहाती) को दी गई। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क पीपीएस, वरिष्ठ पुलिस कप्तान, जिला जालंधर (देहाती) के आदेश पर एएसआई गुरसिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन जालंधर भेजा गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

फलाहारी महाराज के 5 करोड़ के दावे पर विराट कोहली का पलटवार, कहा- आरोप पूरी तरह झूठे

मथुराः प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ...

Punjab News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP ने इस दिन को बताया ऐतिहासिक, देखें वीडियो

अमृतसरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 साल...

Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में आज फिर स्कूल को बम से...

CNG और PNG के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्लीः आम आदमी को एक बार फिर से...

फलाहारी महाराज के 5 करोड़ के दावे पर विराट कोहली का पलटवार, कहा- आरोप पूरी तरह झूठे

मथुराः प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोदी की मौत के बाद से वृंदावन स्थित केलीकुंज...

Punjab News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP ने इस दिन को बताया ऐतिहासिक, देखें वीडियो

अमृतसरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 साल पूरे होने के मौके पर BJP ने देशभर में कई...

Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में आज फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों...

CNG और PNG के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्लीः आम आदमी को एक बार फिर से झटका लगा। दरअसल, आज से सीएनजी और पीएनजी के दाम...