Punjab Govtभगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य की प्रमुख योजना ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ (मेरा बिल योजना) को एक और वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग की गई है, जिसमें से 7.31 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।

इस पहल की सफलता पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस योजना के माध्यम से बिलों का प्रभावी सत्यापन सुनिश्चित हुआ है और पूरे राज्य में कर नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि निरंतर निगरानी और कानूनी कार्रवाई के माध्यम से कर विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वालों की पहचान की, जिसके परिणामस्वरूप 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए गए और सरकारी खजाने में 7.31 करोड़ रुपये जमा करवाए गए।

उन्होंने ‘मेरा बिल योजना’ के लकी ड्रा के तहत उपभोक्ताओं को दिए गए पुरस्कारों के आंकड़े साझा करते हुए आम लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान निकाले गए 4,058 ड्रा में सत्यापन के बाद कुल 3,548 विजेता सामने आए, जिन्हें कुल 2,30,38,070 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

भगवंत मान सरकार की स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह शासन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे प्रत्येक खरीदारी पर वास्तविक बिल अवश्य लें, ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना के तहत लकी ड्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आर्थिक रूप से मजबूत एवं प्रगतिशील पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास...

Delta की प्रणाली में खराबी, 2000 उड़ानें प्रभावित; लोग परेशान

अटलांटाः अमेरिका में थैंक्सगिविंग अवकाश से पहले हवाई यात्रा...

Punjab News: ट्रेन में महिला को GRP जवान ने पीटा, पीड़िता ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ब्यूटीशियन...

Punjab News: पैसे के लेन-देन पर हुई झड़प का CCTV आया सामने, देखें वीडियो

घर में घुसकर बेसबॉल और लोहे की रॉड किया...

Punjab News: Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर गलत...

Delta की प्रणाली में खराबी, 2000 उड़ानें प्रभावित; लोग परेशान

अटलांटाः अमेरिका में थैंक्सगिविंग अवकाश से पहले हवाई यात्रा के व्यस्त दौर में डेल्टा एयरलाइंस की स्वचालित प्रणाली में...

Jalandhar News: बोलैरो पिकअप और ट्रक की टक्कर में कैबिन में फंसा चालक, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में पिकअप गाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैरो पिकअप गाड़ी...

Punjab News: ट्रेन में महिला को GRP जवान ने पीटा, पीड़िता ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ब्यूटीशियन की चलती ट्रेन में GRP के जवान ने जमकर पिटाई...