AdvertisementPunjab Government
Nationalज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगः विपक्षी पार्टियों का उग्र प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगः विपक्षी पार्टियों का उग्र प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका धरने पर बैठे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सेव डेमोक्रेसी मार्च को पुलिस ने रोक दिया है। राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया, तो वे उतरकर आकाशवाणी बिल्डिंग में घुस गए। राहुल-प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठे हैं।

आकाशवाणी से आयोग का ऑफिस 270 मीटर दूर है। विपक्ष ने नई संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था। प्रदर्शन को अब तक ढाई घंटे हो चुके हैं। पुलिस ने विपक्षी सांसदों को तीन बार रोका। इस दौरन राहुल हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड्स पर चढ़ गए। राहुल ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो का पोस्टर लिए दिखे। चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में पिछले पांच दिनों में सातवां प्रदर्शन है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकार छीन रही है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है।

खड़गे ने कहा कि जिस तरह से सत्ता हासिल की गई, वह उचित नहीं था और इसे तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश में नौ राज्यों की विधानसभाएं भंग की जा सकती हैं, तो यहां की अवैध व्यवस्था भी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी।

समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि PDA वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने EC की वेबसाइट से डाउनलोड किए 15,000 वोटर रिकॉर्ड पेश किए थे, लेकिन उन्हें न तो कमीशन और न ही सरकार की ओर से कोई जवाब मिला। समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन भी प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते कहा कि इसके मुताबिक, 14 बार आम सहमति से फैसला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले दिन से कह रहा है कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा – Arti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

यूपीएससी 2027 परीक्षा कार्यक्रम को लेकर हरियाणा सरकार ने डीसी को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा...

Jalandhar News: घर से लाखों के गहने और नगदी चोर की CCTV आई सामने

जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते पेट्रोल पंप...

CM Saini ने सिंगापुर स्थित सुरबाना जुरोंग का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर...

हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा – Arti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं...

यूपीएससी 2027 परीक्षा कार्यक्रम को लेकर हरियाणा सरकार ने डीसी को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2027 के लिए जारी वार्षिक परीक्षा एवं भर्ती परीक्षा...

Jalandhar News: घर से लाखों के गहने और नगदी चोर की CCTV आई सामने

जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते पेट्रोल पंप के पास गली में स्थित घर में घुसकर चोर लाखों...

CM Saini ने सिंगापुर स्थित सुरबाना जुरोंग का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शहरी विकास एवं अवसंरचना सुरबाना जुरोंग (Surbana...