बुलंदशहरः खुर्जा में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल पर पुलिस ने छापा मारा है। गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई में पुलिस ने तीन बालिग युवतियों को बरामद किया और तीन जोड़ों को हिरासत में लिया है।
Hotel पर पुलिस का छापा: घर से स्कूल के लिए निकली थी 3 छात्राएं; मिली OYO
#PoliceRaid #HotelRaid #OYO #StudentSafety #PunjabNews https://t.co/0VNmwTxPWu— Encounter News (@encounternews2) October 6, 2026
लड़कियां घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वह OYO होटल में पहुंच गई। वहीं होटल का मालिक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी का डीवीआर और दूसरी चीजें जब्त की हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि होटल में एंट्री रजिस्टर और आईडी चेक करने में बड़ी लापरवाही बरती जा रही थी। बिना पहचान पत्र देखे ही कमरे दिए जा रहे थे।
सीओ ने बताया कि तीनों युवतियां बालिग हैं। उनसे शिकायतें ली जा रही हैं और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। होटल की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी के जिला संयोजक मनोज चौधरी ने होटल को तुरंत सील करने और मालिक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर वे धरना देंगे।
