AdvertisementPunjab Government
Nationalजंगली हाथी की संदेहास्पद मौत, 3 दिन पहले पश्चिमी सिंहभूम में हुई...

जंगली हाथी की संदेहास्पद मौत, 3 दिन पहले पश्चिमी सिंहभूम में हुई थी गर्भवती हथिनी की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रंकाः झारखंड में हथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिमी सिंहभूम में तीन दिन पहले ही एक हथिनी की मौत हुई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। जगन्नाथ पुर के भनगांव में वह हथिनी एक माह बाद एक नर बच्चे को जन्म देने वाली थी। इसी बीच रंका थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव के पिपरादादर टोला में जंगल से सटे इलाके में रविवार देर रात एक जंगली हाथी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।

विश्रामपुर के जंगल में हाथी का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी की मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

इस बाबत गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बेनी अब्राहम ने जानकारी देते बताया कि विभाग को सोमवार की सुबह करीब आठ बजे विश्रामपुर गांव के पिपरादादर टोले में जंगल के किनारे एक जंगली हाथी के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हाथी की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

घटनास्थल पर वन विभाग के अधिकारी ललन कुमार सहित अन्य कर्मी भी पहुंच चुके हैं। विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, साथ ही आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। वन विभाग द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन...

10 अक्टूबर को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत और ब्याज वसूली रोकने की मांग ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश...

सिंगापुर से आने वाले प्रस्तावों को तेज गति देने के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क का गठन – CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के...

Jalandhar News: सिटी वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर की गई मीटिंग, देखें Live

जालंधरः महानगर में सिटी वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकाली जानी है। इस शोभायात्रा...