AdvertisementPunjab Government
Unaकांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज पालकवाह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक प्रत्येक महीने के पहले रविवार को नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की अगली बैठक बूथ कमेटियों के सदस्यों के साथ की जाएगी, ताकि बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरोली कांग्रेस का मजबूत किला है और यहां के लोगों तथा कार्यकर्ताओं ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विपक्ष के किसी भी दुष्प्रचार या गलत बयानबाजी का जवाब शिष्टाचार और संयम के साथ देना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, सरकार के विकास कार्यों और हरोली में हुए बदलाव को जनता के बीच मजबूती से रखें। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचते हुए तथ्यों और उपलब्धियों के आधार पर अपनी बात रखी जाए। उन्होंने कहा कि हरोली के लोग लगातार कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं और कार्यकर्ताओं को भी जनता के बीच इसी विश्वास और सम्मान के साथ जाना चाहिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में विकास की गति लगातार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि पेयजल क्षेत्र में 101 करोड़ रुपए की योजना को हाल ही में मंजूरी मिली है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हरोली विधानसभा क्षेत्र में 78 पानी के टैंक बनाए जा चुके हैं। आने वाले समय में हरोली में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में भी लगातार काम किया जा रहा है। हरोली कॉलेज के लिए अब तक 28 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जा चुके हैं तथा 12 करोड़ रुपए और दिए जाएंगे। हरोली स्कूल के लिए भी 12.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हरोली में मेले आयोजित होते रहेंगे और लोगों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने पालकवाह स्थित रविदास मंदिर के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के बारे में यदि कोई गलत या आपत्तिजनक टिप्पणी करेगा तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी तरह की उकसावे वाली बयानबाजी का जवाब देते समय शिष्टाचार और संयम बनाए रखें। पार्टी कार्यकर्ता तथ्यों के साथ अपनी बात रखें ।उन्होंने कहा कि हरोली के विकास को देखकर विरोधियों को परेशानी होना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसका जवाब विकास और जनसेवा के माध्यम से देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकट को लेकर आपसी खींचतान है, जबकि कांग्रेस का संगठन जनता के बीच अपने कार्यों के साथ खड़ा है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को हरोली में कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर बात करने के बजाय मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ बयानबाजी का मुकाबला कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का नाम हरोली के घर-घर में सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के खिलाफ की गई टिप्पणियों को भी अनुचित बताया।

ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत रॉय ने कहा कि हरोली का युवा मुकेश अग्निहोत्री के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में समान रूप से विकास कार्य करवाए गए हैं। अशोक ठाकुर ने कहा कि हरोली में इतने विकास कार्य हुए हैं कि उनकी पूरी सूची बनाना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों को स्वयं देख रही है। सुभद्रा चौधरी ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली को प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को एक बड़ी शख्सियत बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

हरोली एक्स-सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि राजनीति विचारों और नीतियों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।
एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की टीम हरोली विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेगी। उन्होंने स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को सेवा की प्रतिमूर्ति बताया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी धर्म सिंह ने कहा कि भाजपा बदनाम करने की राजनीति करना चाहती है, जबकि कांग्रेस विकास और जनसेवा के आधार पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली में हुए विकास कार्यों की चर्चा प्रदेशभर में है।
ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुखजिंदर कौर ने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों और शालीनता के साथ देने का आह्वान किया। जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया। जिला परिषद सदस्य सुलिंदर पाल कौर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: स्कॉर्पियो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 चोरी की गाड़ी काटकर पार्ट्स बेचने वाला भी यूपी...

पुष्पिंदर कुमार बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

दून विधायक रामकुमार चौधरी ने दी बधाई, हरसंभव सहयोग...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

Haryana News: स्कॉर्पियो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 चोरी की गाड़ी काटकर पार्ट्स बेचने वाला भी यूपी से काबू पंचकूलाः शहर में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर...

पुष्पिंदर कुमार बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

दून विधायक रामकुमार चौधरी ने दी बधाई, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन बददी,सचिन बैंसल: विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में महिला के हाथ...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा...