खेल: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच भारतीय टीम जीतने में सफल नहीं हो पाई। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 2-1 से सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। मैच खत्म होने के बाद अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के सन्यास को लेकर चल रही अफवाहों पर अब शुभमन गिल ने खुलकर बात की है। गिल के बयानों से यह साफ हो चुका है कि फिलहाल इन दोनों दिग्गजों के बिना टीम इंडिया की प्लानिंग अधूरी ही है। वो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का खास हिस्सा भी बने रहेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान गिल ने यह साफ शब्दों में कह दिया है कि रोहित और विराट लगातार ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम को जब भी जरुरत पड़ेगी तो उन्होंने बेहतरीन पारियां खेली है।
पिछली चार पारियों में किया कमाल
शुभमन गिल ने यह कहा है कि दोनों ही खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछली चार पारियों में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। वहीं विराट भाई भी जबरदस्त फॉर्म में होते हैं और वहीं जब भी केएल राहुल को मौका मिलता है तो वही भी टीम के लिए काफी अच्छा योगदान देते हैं।
2027 के वर्ल्ड कप को लेकर आया बयान
वहीं जब शुभमन गिल से यह पूछा कि क्या टीम यंगस्टर्स को आजमाने के लिए इन दिग्गजों को आराम देगी तो इस पर गिल ने कहा कि अब बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए समय नहीं बचा। टीम को वर्ल्ड कप से पहले अपनी पक्की प्लेइंग इलेवन तय करनी पड़ेगी ताकि सभी खिलाड़ी एक साथ मिलकर खेल पाएं।
रोहित और विराट का जलवा अभी भी जारी है
इस समय भले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली की उम्र को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं परंतु मैदान में उनके बल्ले से जैसे रन निकल रहे हैं उससे आलोचकों को करारा जवाब मिल रहा है। सीरीज के दौरान विराट ने वनडे करियर का 55वां शतक जड़ा तो वहीं रोहित ने भी लगातार अच्छी पारियां खेलते हुए यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर ही है।
कप्तान गिल के इस बयान के बाद अब यह तय हो चुका है कि फिलहाल रोहित और विराट नीली जर्सी में अपना जलवा बिखेरेते दिखेंगे। भारतीय क्रिकेट फैंस ने भी रोहित शर्मा और विराट कोहली को साल 2027 को वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहेंगे।
