AdvertisementPunjab Government
Unaऊना में फायरिंग की अफवाह से मचा हड़कंप, नाकाबंदी कर कार रोकी:...

ऊना में फायरिंग की अफवाह से मचा हड़कंप, नाकाबंदी कर कार रोकी: खिलौना पिस्तौल बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कार से फायरिंग किए जाने की अफवाह से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है और सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी अफवाहें गलत हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को एक कार के संबंध में सूचना मिली थी, जिसमें हथियार होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने तत्काल विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने संदिग्ध हरियाणा नम्बर की कार को टीटीआर, ऊना के पास रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से खिलौना पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के फायरिंग या गोली चलने जैसी अफवाहों पर विश्वास न करें और ऐसी जानकारी को आगे प्रसारित करने से बचें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में महिला के हाथ...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज पालकवाह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित...

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम की संभालेंगे कप्तानी

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को घरेलू क्रिकेट में...