AdvertisementPunjab Government
Unaसंस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग,...

संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग, रजिस्ट्रार से मारपीट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में एक संस्थान के रजिस्ट्रार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तीन लोग नशे की हालत में संस्थान परिसर में पहुंच गए। जब उन्हें संस्थान से बाहर जाने के लिए कहा गया तो उनमें से एक ने रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की।

शिकायतकर्ता रवि सैनी निवासी फतेहगढ़, होशियारपुर, पंजाब ने पुलिस को बताया कि वह ऊना स्थित एक संस्थान में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं। 3 अक्टूबर को संस्थान परिसर में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात करीब 9:30 बजे उन्हें पता चला कि तीन लोग नशे की हालत में संस्थान में आए हुए हैं। उन्होंने तीनों को संस्थान से चले जाने के लिए कहा और इसके बाद अपने कार्यालय की ओर जाने लगे।

इसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने उन्हें धमकियां भी दीं, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

सूरत International Airport पर अचानक बेहोश हुआ कर्मचारी, CISF जवानों ने बचाई जान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्टाफ का एक...

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी पर भड़के सौरव दास, रखी ये मांग

नई दिल्ली: बीते दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में कवरेज के दौरान एक महिला के...

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, RBI के प्रोजेक्ट को दो कंपनियों का मिला साथ

नई दिल्ली: भारत में अब जल्द ही प्लास्टिक से बने नोट देखने को मिलेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने 10...

सूरत International Airport पर अचानक बेहोश हुआ कर्मचारी, CISF जवानों ने बचाई जान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्टाफ का एक कर्मचारी अचानक से चक्कर खाकर नीचे गिर गया। कर्मचारी को...

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर या फिर अकाउंट तक ही सीमित नहीं है। एक यूजर...