AdvertisementPunjab Government
NationalFlydubai हमले के बाद अल-कायदा की धमकी, कहा- लड़ाई अभी खत्म नहीं...

Flydubai हमले के बाद अल-कायदा की धमकी, कहा- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यरूशलमः वैश्विक विमानन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े एक प्रमुख प्रकाशन ने अमेरिकी और इजरायली यात्रियों को ले जाने वाले कमर्शियल विमानों को निशाना बनाने की खुली धमकी दी। यह चेतावनी 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान (FZ 1073) के कॉकपिट में सह-पायलट द्वारा किए गए जानलेवा हमले के ठीक बाद सामने आई है। आतंकी संगठन के समर्थक साप्ताहिक प्रकाशन ‘अल-बयान’ के ताजा अंक में अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों की याद दिलाते हुए सीधे तौर पर नागरिक विमानों पर हमले की बात कही गई है।

अल-कायदा समर्थक प्रकाशन ‘अल-बयान’ ने अपने भड़काऊ लेख में लिखा कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है। प्रकाशन में साफ तौर पर धमकी दी कि अमेरिका, इजरायल और इस्लाम के खिलाफ लड़ने वाले देशों के नागरिकों को ढोने वाले विमान अब भी खुले आसमान में उड़ रहे हैं और वे कभी भी निशाने पर आ सकते हैं। इस बयान के सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां और एविएशन अथॉरिटीज हाई अलर्ट पर आ गई हैं, क्योंकि यह धमकी सीधे तौर पर नागरिक उड्डयन सुरक्षा को बड़ी चुनौती देती है।

यह धमकी ऐसे समय पर आई है जब फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 30 सितंबर को तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ 1073 के उड़ान भरने के दौरान ओमानी मूल के को-पायलट अल-हमामी ने कॉकपिट के भीतर मुख्य कैप्टन स्मित मच्छार पर ‘क्रैश एक्स’ (आपातकालीन कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया था। कैप्टन के मुताबिक को-पायलट नमाज पढ़ने के बहाने उठा और अचानक उनके सिर पर वार कर विमान का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश करने लगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना की पुष्टि करते कहा कि हमलावर कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित था और उसका सीधा मकसद विमान को सैकड़ों बेकसूर यात्रियों समेत क्रैश करवाने का था।

जांच एजेंसियों द्वारा अल-हमामी के डिजिटल फुटप्रिंट्स और सोशल मीडिया हैंडल्स की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आया है कि उसके अकाउंट्स पर अल-कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन, अयमान अल-जवाहिरी और 2009 के कुख्यात अफगान आत्मघाती हमलावर हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी से जुड़ी तस्वीरें और कट्टरपंथी सामग्री मौजूद थीं। इतना ही नहीं, कुछ पोस्ट्स में कॉकपिट के अंदर से बनाए गए वीडियो भी मिले हैं, जिनमें कैमरे का फोकस पास से गुजर रहे इजरायली विमान की ओर किया गया था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस बात की फॉरेंसिक पुष्टि कर रही हैं कि ये पोस्ट खुद अल-हमामी ने साझा की थीं या किसी अन्य माध्यम से संचालित थीं।

जांच में उजागर हुआ है कि अल-हमामी फ्लाईदुबई से पहले ‘ओमान एयर’ और ‘रॉयल एयर मैरोक’ जैसी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में सेवाएं दे चुका था। ओमान एयर में तैनाती के दौरान भी उसके कट्टरपंथी और चरमपंथी विचारों पर गंभीर सवाल उठे थे। आंतरिक जांच के बाद कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते उसे एक्टिव फ्लाइट ड्यूटी से हटाकर ग्राउंड व प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक सीमित कर दिया था। इसके बावजूद वह फ्लाईदुबई के कॉकपिट तक कैसे पहुंचा, अब यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एयरलाइन सुरक्षा जांच पर बेहद गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Iran को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान...

आखिर कब बांग्लादेश वापिस आएंगी Sheikh Hasina? भारत के उच्चायुक्त ने दिया जवाब

नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख...

हरियाणवी गायक दिलेर की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सोनीपतः हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर...

Iran को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़े फैसले के संकेत दिए हैं। शनिवार को...

Jalandhar News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिमः पुलिस ने घरों में दी दबिश, संदिग्ध व्यक्तियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

जालंधरः युद्ध नशे के विरुद्ध मामले में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत...

आखिर कब बांग्लादेश वापिस आएंगी Sheikh Hasina? भारत के उच्चायुक्त ने दिया जवाब

नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर...

हरियाणवी गायक दिलेर की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सोनीपतः हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी रोहित उर्फ बूढ़ा को...