AdvertisementPunjab Government
Nationalबुजुर्ग दंपति को कार ने मारी टक्कर, दोनों हवा में उछलकर गिरे;...

बुजुर्ग दंपति को कार ने मारी टक्कर, दोनों हवा में उछलकर गिरे; महिला गिरफ्तार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः किर्ती नगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग कपल को क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसा आर्य समाज मंदिर के पास शुक्रवार सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर हुआ। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बुजुर्ग कपल की पहचान 79 साल के दयानंद तंगरा और उनकी 71 साल की पत्नी कुसुम तंगरा के रूप में की है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कार चला रही 49 साल की नवलीन कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भी गृहिणी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इसमें दिखा कि नवलीन हादसे के बाद कार से उतरी और घायल दयानंद को देखने के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस ने क्रेटा कार को जब्त कर लिया है। वहीं भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालने का केस दर्ज किया गया है।

लोग घायलों को उठाने की कोशिश कर ही रहे थे। इसी दौरान महिला ड्राइवर कार लेकर वहां से निकल गई। कपल का इलाज जारी, बेटियां अमेरिका में रहती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक दयानंद के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि कुसुम के शरीर के पिछले हिस्से में चोट आई है। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दयानंद जूते के सोल बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं और कुसुम गृहिणी हैं। दंपती किर्ती नगर में रहता है। उनकी दोनों बेटियां अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: CASO Operation: 20 हॉटस्पॉट इलाकों में दबिश; 3 पर FIR, देखें वीडियो

पटियाला: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम...

Punjab News: गुंडागर्दी: पहले फोन पर दी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की धमकी, फिर बरसाईं गोलियां

लुधियानाः थाना डिवीजन-6 के अंतर्गत आते कोट मंगल सिंह...

Virat Kohli के एक्टिव Mind का राज है ये सिंपल फार्मुला, क्रिकेटर ने खुद किया शेयर

सेहत: भारत के मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस...

Flydubai हमले के बाद अल-कायदा की धमकी, कहा- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई…

यरूशलमः वैश्विक विमानन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच...

महिला सीनियर को लेकर भिड़े क्लासमेट, B.com छात्र की चाकू मारकर हत्या

बेंगलुरुः नगरभावी में कॉलेज के दो क्लासमेट्स के बीच...

Punjab News: CASO Operation: 20 हॉटस्पॉट इलाकों में दबिश; 3 पर FIR, देखें वीडियो

पटियाला: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पटियाला में रविवार को बड़ा कासो ऑपरेशन चलाया...

Punjab News: गुंडागर्दी: पहले फोन पर दी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की धमकी, फिर बरसाईं गोलियां

लुधियानाः थाना डिवीजन-6 के अंतर्गत आते कोट मंगल सिंह नगर में शनिवार देर रात सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिला।...

Virat Kohli के एक्टिव Mind का राज है ये सिंपल फार्मुला, क्रिकेटर ने खुद किया शेयर

सेहत: भारत के मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहता है। उनके ऐसे कई...

Flydubai हमले के बाद अल-कायदा की धमकी, कहा- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई…

यरूशलमः वैश्विक विमानन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े एक प्रमुख प्रकाशन...