AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtएशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों की स्वर्णिम चमक : Dr Arvind...

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों की स्वर्णिम चमक : Dr Arvind Sharma

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की माटी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा देश की खेल शक्ति है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा सबसे ऊपर पहुंचाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक की परवीन हुड्डा, हिसार के अंकुश पंघाल, चरखी दादरी के सुजीत कलकल और जींद की कीर्ति शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। मुक्केबाजी के रिंग से लेकर कुश्ती के अखाड़े और तीरंदाजी के मैदान तक हरियाणा के खिलाड़ियों की स्वर्णिम चमक दिखाई दी है।

निशानेबाजी में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। रेवाड़ी के कमलजीत और झज्जर की सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में हरियाणा के आठ खिलाड़ियों की भागीदारी अपने आप में प्रदेश की मजबूत खेल संस्कृति का प्रमाण है।

हरियाणा सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के साथ नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है। खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां प्रदेश के हजारों युवाओं को मैदान में उतरने और देश के लिए पदक जीतने की प्रेरणा देंगी। डॉ. अरविंद शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और परिजनों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले मुकाबलों में भी हरियाणा के खिलाड़ी देश की झोली में और पदक डालकर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

संतोषगढ़ में गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी देने का भी केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत संतोषगढ़...

छात्रा की मांग पर CM Sukhu ने रचौली स्कूल भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राजकीय...

संघनेई में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के तहत संघनेई में...

सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: अम्ब थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और...

संतोषगढ़ में गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी देने का भी केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत संतोषगढ़ में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने...

छात्रा की मांग पर CM Sukhu ने रचौली स्कूल भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में विद्यार्थियों के साथ सीधा...

Punjab News: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।...

संघनेई में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के तहत संघनेई में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस...