AdvertisementPunjab Government
Nationalटैंकर और ट्रेलर की टक्कर में फटा टैंक, लोगों में डीजल लूटने...

टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में फटा टैंक, लोगों में डीजल लूटने की मची होड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह डीजल से भरा टैंकर ट्रेलर से टकरा गया। इससे टैंकर का टैंक फट गया और डीजल सड़क पर बहने गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कैन-डिब्बों, बाल्टी में तेल भरने लगे। पुलिस के मुताबिक, टैंकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा था। तेल का रिसाव होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हादसा एत्मादपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर के परिचालक शिवदत्त ने बताया कि एत्मादपुर इंडियन ऑयल डिपो से टैंकर में पेट्रोल-डीजल भरा गया था। टैंकर दो चैंबर का था, जिसमें 3 हजार लीटर पेट्रोल और 9 हजार लीटर डीजल था।फतेह सिंह की पुलिया के पास फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में करीब 3 से 4 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर पहुंचे और सड़क पर फैला डीजल भरकर ले जाने लगे। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और व्यवस्था संभाली। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटवाया गया। सड़क पर फैले पेट्रोल-डीजल के कारण आग लगने का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास खड़े लोगों को हटाया और इसके बाद यातायात सुचारु कराया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

SBI Bank में मचा हड़कंप, युवती के 1.25 लाख लेकर भागा शातिर, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद जिले में सफीदों के एसबीआई...

तहसील परिसर में मचा हड़कंप, महिला ने किया सुसाइड का प्रयास, देखें वीडियो

मौदहा: तहसील परिसर में आयोजित पूर्ण समाधान दिवस के...

पानी को लेकर हुआ विवाद, दंपती पर डंडो से हमला, देखें वीडियो

कानपुरः नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद हो...

मुख्यमंत्री का काशा पाट में रात्रि प्रवास, दुर्गम क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शिमला जिला के...

445 किलो एल्युमिनियम तार और अवैध हथियार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

बुलंदशहर: ककोड़ थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी...

SBI Bank में मचा हड़कंप, युवती के 1.25 लाख लेकर भागा शातिर, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद जिले में सफीदों के एसबीआई बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति...

तहसील परिसर में मचा हड़कंप, महिला ने किया सुसाइड का प्रयास, देखें वीडियो

मौदहा: तहसील परिसर में आयोजित पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब पति व ससुरालजनों...

पानी को लेकर हुआ विवाद, दंपती पर डंडो से हमला, देखें वीडियो

कानपुरः नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद हो गया। जहां जेठ-जेठानी द्वारा दंपती से मारपीट की गई। घटना...

मुख्यमंत्री का काशा पाट में रात्रि प्रवास, दुर्गम क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी में ‘सरकार गांव के द्वार’...