ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के तहत संघनेई में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु मनहास निवासी संघनेई, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आरोप लगाया कि 2 अक्टूबर को सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच केवल कुमार तथा उसके दो बेटों रोहित कुमार और अशोक कुमार, सभी निवासी संघनेई, ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
शिकायत के आधार पर गगरेट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
