AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: परगट सिंह के कांग्रेस प्रधान बनने पर घर पर जश्न...

Jalandhar News: परगट सिंह के कांग्रेस प्रधान बनने पर घर पर जश्न का माहौल, पत्नी का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके घर पर जश्न का माहौल है। वहीं आज सुबह बधाई लेने के लिए भंड पहुंचे। परगट सिंह भले ही इस समय दिल्ली में हैं, लेकिन उनके घर पर उनकी पत्नी बरिंदर कौर, परिवारजनों और समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी।

इस खुशी के मौके पर नकोदर हलका इंचार्ज डॉ. नवजोत सिंह धैया, पार्षद पवन कुमार सहित अन्य समर्थक भी परगट सिंह के निवास पर पहुंचे और परिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। समर्थकों ने ढोल की थाप पर खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

परगट सिंह की पत्नी बरिंदर कौर ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि जब उनके पहले पोते तेग का जन्म हुआ था, उस समय परगट सिंह विधायक बने थे और अब दूसरे पोते के जन्म के साथ उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह संयोग उनके परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।

बरिंदर कौर ने कहा कि परगट सिंह एक खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करना अच्छी तरह आता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पंजाब कांग्रेस को मजबूती देने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी मिलजुलकर काम करेंगे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि परगट सिंह से उनकी फोन पर करीब पांच मिनट बातचीत हुई है और उन्होंने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। बरिंदर कौर ने कहा कि पूरा परिवार इस जिम्मेदारी को लेकर बेहद खुश है और उन्हें विश्वास है कि परगट सिंह पंजाब की जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए पार्टी को नई दिशा देंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सिलेंडर लेने गए युवक का किरच मारकर कत्ल, बाहर निकली पेट की अंतड़ियां

लुधियानाः साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक का...

कांग्रेस प्रधान बनने पर बंगला साहिब में नतमस्तक हुए परगट सिंह, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश...

IND-PAK मैच में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार अर्धशतक

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार...

Punjab News: पुलिस ने चलाया CASO ऑपरेशनः 3 गाड़ियां और 6 लोगों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार के ड्रग्स विरोधी अभियान को और...

Punjab News: सिलेंडर लेने गए युवक का किरच मारकर कत्ल, बाहर निकली पेट की अंतड़ियां

लुधियानाः साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिनेश...

कांग्रेस प्रधान बनने पर बंगला साहिब में नतमस्तक हुए परगट सिंह, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके...

IND-PAK मैच में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार अर्धशतक

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में जंग है। दोनों टीमें...

Punjab News: पुलिस ने चलाया CASO ऑपरेशनः 3 गाड़ियां और 6 लोगों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार के ड्रग्स विरोधी अभियान को और मजबूत करने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस, DGP के निर्देशों...