.
LudhianaPunjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, महिला तनवी गुप्ता का पति के साथ करीब एक साल से विवाद चल रहा है। तनवी के मुताबिक, उसकी शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। उसका 8 साल का बेटा भी है। तनवी का आरोप है कि उसकी सास को उसका नौकरी करना पसंद नहीं है। पति भी उसे नौकरी छोड़ने के लिए कहता है। इस बात को लेकर पति और सास उसके साथ गाली-गलौज करते थे। महिला का आरोप है कि उसका पति कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उस मकान को बेच दिया, जिसमें वह रह रही थी।

ऐसे में जब वह काम से वापस घर पहुंची तो वहां नए मालिकों को देखकर परेशान हो गई। इसके बाद उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। देर रात उसने पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू पहुंचकर शिकायत दी और थाने के बाह ही बैठ गई। तनवी के मुताबिक उसे धोखे से घर से बाहर निकालने की कई बार कोशिश की गई। उसने कोर्ट में भी याचिका दायर कर रखी है। मंगलवार रात जब वह काम से वापस घर पहुंची तो मकान पर ताला लगा हुआ था।

घर के अंदर उसकी अलमारी और सामान भी इधर-उधर किया गया था। तनवी ने कहा कि उसमें कीमती सामान, सोना, चांदी और पढ़ाई से जुड़े जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस के सामने उसके पति ने थाने आकर लिखित बयान देने की बात कही, लेकिन वह पुलिस चौकी नहीं पहुंचा। जिसके बाद तनवी देर रात तक पुलिस चौकी के बाहर बैठी रही। करीब 1 बजे तक कोई समाधान नहीं होने और सिर पर छत न होने के कारण उसने घर की दीवार फांदकर अंदर जाने का फैसला किया।

महिला का कहना है कि घर के प्रांगण में बैठकर उसने रात बिताई। महिला का आरोप है कि अब उसका पति कुछ लोगों को साथ लेकर घर के बाहर चक्कर लगा रहा है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब महिला के पति से जब बातचीत की गई तो उसने कहा कि वह जल्द लिखित में अपना पक्ष देंगे। वहीं इस मामले में बसंत एवेन्यू पुलिस चौकी से पुलिस का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: हाजिरी रजिस्टर देखकर MLA Balkar Sidhu हुए हैरान, JE को लगाई फटकार, देखें वीडियो

बठिंडाः नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 50 हजार रुपये की ड्रग मनी और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब को नशामुक्त एवं सुरक्षित राज्य बनाने के...

Punjab News: वारिस पंजाब दे में शामिल हुए पूर्व ED डिप्टी डायरेक्टर और DSP सेखों, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के...

Gen-Z के बीच वायरल हुआ नया ट्रैंड Dopamine Dating, जानें क्या है इसकी खासियत?

लाइफस्टाइल: पहले के समय में टीनएजर्स जितने शांत और...

Punjab News: गणेश उत्सव पर ASI पर रिश्वत लेने के लगे आरोप, SP का आया बयान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गणेश उत्सव पर डीजे चलाने से रोकने को...

Punjab News: हाजिरी रजिस्टर देखकर MLA Balkar Sidhu हुए हैरान, JE को लगाई फटकार, देखें वीडियो

बठिंडाः नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर रामपुरा फूल से आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 50 हजार रुपये की ड्रग मनी और हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब को नशामुक्त एवं सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी...

Punjab News: वारिस पंजाब दे में शामिल हुए पूर्व ED डिप्टी डायरेक्टर और DSP सेखों, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह और पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह...

Gen-Z के बीच वायरल हुआ नया ट्रैंड Dopamine Dating, जानें क्या है इसकी खासियत?

लाइफस्टाइल: पहले के समय में टीनएजर्स जितने शांत और प्राइवेट थे अब के समय में जेन-जी अपने रिलेशनशिप को...