.
FirozpurPunjab News: विदेश भेजने के नाम पर तांत्रिक बाबे ने ठगे 1.80...

Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर तांत्रिक बाबे ने ठगे 1.80 लाख, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के सैदे गांव के चौक हरी हर में विदेश भेजने के नाम पर तांत्रिक बाबा द्वारा ठगी का मामला सामने आया। जहां युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर तांत्रिक बाबे ने 1.80 हज़ार रुपये की ठगी की। दरअसल, पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदारों के कहने पर बाबा से पूछताछ करने के लिए गया था। थाना लक्खी के बहराम के अंतर्गत आने वाले गांव सैदे के इस तांत्रिक बाबा ने एक भोले-भाले परिवार को अपने जाल में फंसा लिया।

परिवार ने कहा कि वह काफी समय से बाबे के पास जा रहे थे। महिला ने बताया कि बहन उसे बाबे के पास लेकर गई थी। महिला ने कहा कि घुटने में दर्द रहता था और वहां जाकर घुटनों का दर्द खत्म हो गया। जिसके बाद बेटे को विदेश भेजने के लिए बाबे से पूछा। इस दौरान बाबे को पहले 1 लाख रुपए नगद दिए गए और उसके बाद 80 हजार रुपए दिए गए। महिला ने कहा कि बाबा जब उन्हें बुलाता था तो वह चौंकी भरने के लिए चले जाते थे। परिवारिक सदस्य गुरमीत ने कहाकि बाबा अमन ने उनके लड़के को विदेश भेजने का लालच देकर परिवार से 1.80 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने कहाकि मोबाइल पर बाबे की वीडियो देखी थी। पीड़ित परिवार ने कहाकि 3 साल पहले उन्होंने बेटे को विदेश भेजने के लिए पैसे दिए थे।

इस कारण उनके लड़के का विदेश जाने का सपना अधूरा रह गया और वे बाबा की ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित परिवार द्वारा कई बार पैसे मांगे जाने के बावजूद बाबा ने पैसे वापस नहीं किए। आरोप है कि बाबा उन पर तंत्र करके फंसाने की धमकियां दे रहा है। ऐसे में अब पीड़ित परिवार ने सिख संगठनों से मदद मांगी, जिसके बाद सिख संगठनों ने परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर मांग की है कि इस तांत्रिक बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गणेश उत्सव पर ASI पर रिश्वत लेने के लगे आरोप, SP का आया बयान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गणेश उत्सव पर डीजे चलाने से रोकने को...

Asian Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत के नाम किया सिल्वर मेडल

खेल: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन...

Punjab News: 25 हजार परिवारों को बांटे स्वास्थ्य कार्ड, MLA बोले-मिलेंगी खास सुविधा, देखें वीडियो

डेराबस्सी: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र...

Punjab News: गणेश उत्सव पर ASI पर रिश्वत लेने के लगे आरोप, SP का आया बयान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गणेश उत्सव पर डीजे चलाने से रोकने को लेकर चौकी इंचार्ज पर जसवीर सिंह पर रिश्वत लेने के...

Jalandhar News: एशियाई खेल 2026 में 8 में से LPU के खिलाड़ियों ने जीते 5 Silver Medals, सासंद मित्तल का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू हुई एशियाई खेल 2026 के लिए भारत के 503...

Asian Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत के नाम किया सिल्वर मेडल

खेल: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की...

Punjab News: कार ढंग से चलाओ कहना नाबालिग को पड़ा महंगा, व्यक्ति ने 37 सेकेंड मारे13 थप्पड़, देखें वीडियो

लुधियानाः गोल्डन कॉलोनी में सरेराह में कार ढंग से चलाओ कहने से व्यक्ति भड़क गया और उसने 16 वर्षीय...