.
Nationalवर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक,...

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बालाजी मार्केट स्थित मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में आग लगी। यहां खड़ी 8 मर्सिडीज कारें, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

हालांकि, तब तक आठ गाड़ियां, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों की पड़ताल जारी है। एफएसएल टीम आज घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा करेगी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई, ताकि आग के और ज्यादा फैलने का खतरा कम किया जा सके।

दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान दमकल टीमों ने दो दर्जन से ज्यादा फेरे लगाए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के समय वर्कशॉप में नई और पुरानी 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं। आग तेजी से फैलने के कारण बड़ी संख्या में वाहनों के इसकी चपेट में आने का खतरा था। हालांकि दमकलकर्मियों और पुलिस की तत्परता से कई कारों को समय रहते वर्कशॉप से बाहर निकाल लिया गया।

इससे संभावित रूप से होने वाले बड़े नुकसान को टाला जा सका। सांगानेर सदर थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया, इलाके में बालाजी मार्केट स्थित टीएनटी कंपनी के वर्कशॉप में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। इससे 8 से ज्यादा गाड़ियां, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जल गए। आग इतनी भीषण थी कि लपटें और धुएं का गुबार दूर से नजर आ रहा था। दमकल की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए...

Punjab News: DA को लेकर सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 1 सितंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को...

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस अपना सारा समय बेटे...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होने की जरूरत : बिट्टा अमृतसरः ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का मारपीट का वीडियो सामने आया है। शिमला मॉल रोड पर...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, महिला तनवी गुप्ता का पति...