.
SangrurPunjab News: 3 बच्चों की हत्या की सुलझी गुत्थी, मां निकली कातिल,...

Punjab News: 3 बच्चों की हत्या की सुलझी गुत्थी, मां निकली कातिल, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः जिले के भवानीगढ़ में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां मां ने ही अपने 3 मासूमों का कत्ल कर दिया। दरअसल, मां ने प्रेमी संग मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है और घटना को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, 26 अगस्त को एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत जहरीली मिठाई खाने से होने की बात सामने आई थी। शुरुआत में पुलिस इसे फूड पॉइजनिंग का मामला मानकर जांच कर रही थी, लेकिन जब एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत पर सवाल उठे तो जांच का रुख बदल गया।

एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआत में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा था, लेकिन एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत होने के कारण पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मां के एक व्यक्ति के साथ कथित संबंध और बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश सामने आई। पुलिस के मुताबिक, लवप्रीत कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मिठाई में जहरीला खरपतवार नाशक यानी हर्बिसाइड मिलाया और बच्चों को खिला दिया। जहरीली मिठाई के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

पुलिस ने मामले में लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका प्रेमी हरजीत सिंह अभी फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं। मामले में हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक बच्चों की मां का इंस्टाग्राम के जरिए एक व्यक्ति से संपर्क हुआ था और दोनों के बीच कथित संबंध थे। आरोप है कि बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए जहरीली मिठाई की साजिश रची गई। मृतक बच्चों में करीब ढाई साल का एक बच्चा, छह साल का एक बच्चा और पांच साल की एक बच्ची शामिल थी।

शुरुआत में यह मामला फूड पॉइजनिंग का माना गया, क्योंकि बच्चों के जहरीली मिठाई खाने की बात सामने आई थी। लेकिन पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच शुरू की तो कई सवाल खड़े हुए। पुलिस के मुताबिक बच्चों की मां की इंस्टाग्राम के जरिए एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी, जो बाद में कथित तौर पर रिश्ते में बदल गई। आरोप है कि दोनों बच्चों को रास्ते से हटाना चाहते थे। आरोप है कि रक्षाबंधन के दिन घर में आई मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाया गया और बच्चों ने वह मिठाई खा ली। इसके बाद तीनों बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में बच्चों के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने बच्चों की मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं...

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज...

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में NSNIS में साइकिलिंग कोच पर FIR दर्ज, लगा POCSO एक्ट, देखें वीडियो

पटियाला: पटियाला स्थित NSNIS (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ...

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं जो सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान ही चाहते हैं। मोबाइल यूजर्स...

Jalandhar News: इन वाहनों को नहीं मिलेंगा पंपों पर Petrol, Diesel और CNG, DCP ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

उधर, रेस्टोरेंट, बार और होटल को लेकर सख्त आदेश जारी जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत...

वर्कशॉप में लगी आग, 8 Mercedes Cars और महंगे पार्ट्स जलकर खाक, देखें वीडियो

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुर में देर रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में आग लग गई। मिली जानकारी के...

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया...