.
Unaपीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए 2 से 31 अक्टूबर...

पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिला ऊना के सभी पात्र किसानों तक सुचारू एवं पारदर्शी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  यह विशेष अभियान 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

तहसीलदार एवं कार्यकारी ज़िला राजस्व अधिकारी ऊना विपिन कुमार ने जिला के समस्त लाभार्थी किसानों से अपील की है कि पीएम किसान योजना की आगामी किश्तों का बिना किसी रुकावट के लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अनिवार्य औपचारिकताएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इनमें जिन किसानों की भूमि की सीडिंग पूर्ण नहीं हुई है, वे अपने तहसील कार्यालय में पटवारी द्वारा सत्यापित नकल जमाबंदी जमा करवाना सुनिश्चित करें।

वहीं, पीएम -किसान की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य है। इसके लिए किसान तुरंत अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाकर इस प्रक्रिया को पूर्ण करवाएं। साथ ही, ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर / लोक मित्र केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवाएं। उन्होंने बताया कि किसान घर बैठे अपने स्मार्टफोन में ‘पीएम किसान ऐप ‘ डाउनलोड कर ‘फेस कैप्चर ‘ सुविधा के माध्यम से भी इसे पूर्ण कर सकते हैं।

इसके अलावा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार डिजिटल कृषि सेवा के लिए किसान आईडी का बनना आवश्यक है। इसलिए जिन किसानों की किसान आईडी नहीं बनी है, वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र से संपर्क कर इसे शीघ्र बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला सभी पात्र किसानों  से आग्रह किया कि योजना का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए 31 अक्टूबर से पूर्व अपनी सभी लंबित प्रक्रियाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निपटान

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को नई दिशा देने के...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को जिला स्तरीय बैठकों में दिए निर्देश

चंडीगढ़: व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निपटारे और स्थानीय...

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निपटान

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एस.ई.डब्लयू.ए.) सत्कार, वास्तुकला विभाग...

पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को नई दिशा देने के लिए हाल ही में 11 गैर-सरकारी सदस्यों को शामिल करने...

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता – CM Saini

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में दायित्व पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति...

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं

चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें प्रकाश...