LudhianaPunjab News: दिन दहाड़े गोली चलने से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति मुल्लांपुर दाखां का रहने वाला है। व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोली व्यक्ति की बाजू में फंसी हुई है। अभी तक गोली चलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जा में जुट गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि उनके पास आज 12 बजे गोली लगने से घायल व्यक्ति को पुलिस उपचार के लिए लेकर आई थी। मरीज की बाजू में गोली लगी है। डॉक्टर ने कहा कि मरीज का उपचार किया जा रहा है। मरीज को एक गोली लगी है और गोली व्यक्ति की बाजू में फंसी हुई है, लेकिन मरीज की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि 11.30 और 12 बजे गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोली लगने से व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि वह दीवार फांदकर निर्माणाधीन घर में घुसा था। इस दौरान तारें चुराने आया था। वहीं मुलाजिम के गनमैन मनजीत सिंह पर दातर से हमला करने की कोशिश की गई, जिसके बाद गनमैन द्वार फायर किया गया और गोली व्यक्ति की बाजू में लगी है। व्यक्ति का हालत खतरे से बाहर है। चोर के कब्जे से काटी हुई तारों सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत...

27 नवंबर तक एचटेट अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ०...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लठियानी और हटली स्कूल में निकाली जागरूकता रैली

विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश ऊना...

ABV राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 27 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

ऊना (सुशील पंडित): अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा...

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय...

27 नवंबर तक एचटेट अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के सम्मान, नौकरी की सुरक्षा और बेहतर सेवा शर्तों के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़/संगरूर: पंजाब के वित्त और परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) के संगरूर...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लठियानी और हटली स्कूल में निकाली जागरूकता रैली

विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश ऊना (सुशील पंडित): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...