पंचकूलाः शहर के सेक्टर-26 के मकान नंबर 1946 से एक चोर ने घर से साइकिल चोरी करने का मामला सामने आय़ा है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है चोर कैसे घर में घुसता है और दीवार फांद कर घर के अंदर से साइकिल चोरी कर लेता है।
आपको बता दें यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई साइकिल चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।