.
Unaअंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा

ऊना,सुशील पंडित: आयुष विभाग, ऊना की ओर से आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को रामलीला मैदान, अंब में विशेष बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मेडिसिन, शिशु रोग, स्त्री रोग तथा हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर सहित उपलब्ध अन्य आवश्यक जांच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

शिविर में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद उपयुक्त मरीजों को पोटली स्वेदन, रक्तमोक्षण, अग्निकर्म, जलौका चिकित्सा और कटि बस्ति जैसी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ स्वस्थ जीवनशैली, उचित आहार, दिनचर्या और रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक करना है। शिविर में आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और...

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई करने तथा...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के तौर पर वित्त मंत्री हरपाल...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच साल पहले हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में अदालत ने...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और कार्य प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज चंडीगढ़ में...