Haryana Govtजे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंफॉर्मेटिक्स एंड कंप्यूटिंग तथा फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं एवं कैंपस परिवेश से परिचित कराना तथा विश्वविद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और अपनत्व की भावना विकसित करना है।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशालाओं, विशेषज्ञ शिक्षकों एवं अन्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंडक्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, मूल्यों और शैक्षणिक वातावरण को समझने तथा अपने नए संस्थान के साथ जुड़ाव महसूस करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

मुख्य अतिथि प्रो. डी. बी. लोबियाल ने कहा कि अंक शैक्षणिक उपलब्धि को दर्शाने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन वे सफलता की गारंटी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक ज्ञान, उद्देश्य के प्रति गंभीरता, लक्ष्य पर एकाग्रता और धैर्य दीर्घकालिक सफलता के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Akali-BJP गठबंधन पर गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

नशे के खिलाफ सभी वर्गों का साथ जरुरी है – CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में...

Punjab News: युवक ने मां और दो पालतू कुत्तों को गोलियों से भूना, खुद की खुदकुशी

इंग्लैंड से लौटा, पत्नी पहले छोड़कर जा चुकी अमृतसरः...

धर्मेंद्र की Death Anniversary पर भावुक हुई Hema Malini, बोली – ‘दुख आज भी गहरा है’

मनोरंजन: बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र देओल की 24...

Jalandhar News: Akali-BJP गठबंधन पर गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अकाली-भाजपा पार्टी का आज दिल्ली में स्थित...

नशे के खिलाफ सभी वर्गों का साथ जरुरी है – CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य से चिट्टे सहित सभी प्रकार के मादक...

Punjab News: Akali-BJP गठबंधन जनता की मांग, दोनों पार्टियां पंजाब की बेहतर के लिए एक साथ आई: खन्ना, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी...

Punjab News: युवक ने मां और दो पालतू कुत्तों को गोलियों से भूना, खुद की खुदकुशी

इंग्लैंड से लौटा, पत्नी पहले छोड़कर जा चुकी अमृतसरः जुझार सिंह एवेन्यू में उस समय हड़कंप मच गया, जब...