.
PathankotPunjab News: युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला...

Punjab News: युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले के थाना सदर के अधीन आते गांव की रहने वाली एक युवती के साथ गांव के ही चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इससे पहले आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की और पुराने झगड़े के दौरान बनाई वीडियो को लेकर फब्तियां कसते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है। जहां गांव से कुछ दूरी पर ही आरोपियों ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर गांव के ही चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में पीड़िता और उसकी मां के बयानों ने पुरानी रंजिश, पुलिस की ढिलाई और बदला लेने की खौफनाक साजिश की पोल खोलकर रख दी है।

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह 20 सितंबर को चंडीगढ़ से वापस लौटी थी। मलिकपुर उतरने के बाद उसने भाई को फोन किया, लेकिन भाई के व्यस्त होने के कारण वह पैदल ही गांव की तरफ चलने लगी। गांव के रास्ते पर पहुंचते ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पीछे से आए और उसे टक्कर मार दी।

झाड़ियों में खींचकर की दरिंदगी
टक्कर के बाद युवती जैसे ही सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी, आरोपियों ने उसके बाल पकड़े, कपड़े फाड़ दिए और मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी पटककर तोड़ दिया और तंज कसते हुए कहा “तैनूं बहुत शौक है ना सबूत इकट्ठे करन दा और वीडियो बनान दा, अब बना वीडियो!

एक महीने पहले दुकान के विवाद में पीड़िता ने बनाई थी वीडियो
पीड़िता की मां ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले आरोपियों ने उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया था। दुकान के निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी 20-25 गुंडों को लेकर आए थे और उनकी पुरानी दुकानें तोड़ दी थीं।

पूरे परिवार के सिर पर मारे थे दातर और लाठियां
उस दौरान आरोपियों ने पीड़िता की मां, पिता, भाई और मामा के सिर पर गंभीर वार किए थे, जिससे वे लहूलुहान हो गए थे। उस खूनी झड़प के दौरान पीड़िता ने अपने फोन से आरोपियों की गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया था। आरोपी इसी बात को लेकर रंजिश रख रहे थे और पीड़िता को निशाना बनाने की ताक में थे।

गांव के ही 4 युवकों पर केस दर्ज 
पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की पहचान विशाल, गगन, रंजीत और दक्ष को तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और...

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई करने तथा...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के तौर पर वित्त मंत्री हरपाल...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच साल पहले हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में अदालत ने...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और कार्य प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज चंडीगढ़ में...